Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    November 2024 Shubh Muhurat: नवंबर से शुरू होंगे शुभ कार्य, जानिए विवाह से लेकर गृह प्रवेश के लिए मुहूर्त

    Updated: Thu, 24 Oct 2024 11:55 AM (IST)

    हिन्दू धर्म में किसी भी मांगलिक या शुभ कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। ऐसे में नवंबर माह से विवाह और गृह प्रवेश जैसे कई शुभ कार्यों ...और पढ़ें

    November 2024 Shubh Muhurat: पढ़िए नवंबर में आने वाले शुभ मुहूर्त।
    November 2024 Shubh Muhurat: पढ़िए नवंबर में आने वाले शुभ मुहूर्त।

    HighLights

    1. शुभ मुहूर्त देखकर किए जाते हैं मांगलिक कार्य।
    2. नवंबर माह से हो रही विवाह जैसे कार्यों की शुरुआत।
    3. शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य का मिलता है शुभ परिणाम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में यह माना गया है कि यदि कोई कार्य शुभ मुहूर्त देखकर किया जाए, तो उस कार्य के हमेशा शुभ परिणाम ही प्राप्त होते हैं। नवंबर में ही शारदीय नवरात्र की भी शुरुआत हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस माह में प्रॉपर्टी या वाहन आदि खरीदने के लिए कौन-से शुभ मुहूर्त (November 2024 Shubh Muhurat) बन रहे हैं। लेकिन  कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

    नवंबर 2024 में शुभ मुहूर्त सूची

    सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yog 2024)

    ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग को काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में नवंबर में  04, 08, 09, 12, 14, 16, 18, 21 और 24 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो कई कार्य को करने के लिए उत्तम माना जाता है।

    अमृत सिद्धि योग (Amrit Siddhi Yog 2024)

    अमृत सिद्धि योग को भी ज्योतिष शास्त्र में शुभ योग माना जाता है। ऐसे में 16, 18 और 21 नवंबर को अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

    वाहन और प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त

    वाहन की खरीदारी के लिए -   01, 13, 18, 20, 21, 25 और 28 नवंबर का दिन शुभ रहेगा।

    प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीद के लिए -  02, 06, 07, 11, 19, 20 और 30 नवंबर बेहतर रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें - Narak Chaturdashi 2024: कैसा होना चाहिए यम का दीपक? जानें इसकी सही दिशा और जलाने का समय

    विवाह हेतु मुहूर्त (Vivah Shubh Muhurat 2024) -

    देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह जैसे मांगलिक कार्य भी आरंभ हो जाएंगे। ऐसे में 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवंबर विवाह के लिए शुभ रहने वाला है।

    गृह प्रवेश हेतु मुहूर्त - 08, 13, 16, 18 और 25 नवंबर के दिन गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

    नामकरण के लिए मुहूर्त - पंचांग के अनुसार,  01, 03, 07, 08, 13, 17, 18, 20, 21, 25, 27 और 28 नवंबर का दिन शुभ रहेगा।

    अन्नप्राशन हेतु मुहूर्त -  04, 08, 11, 13, 14, 20, 25, 28 और 29 नवंबर का दिन अन्नप्राशन मुहूर्त के लिए बेहतर रहेगा।

    कर्णवेध हेतु मुहूर्त -  03, 04, 08, 09, 13, 14, 20, 21 और 27 नवंबर का दिन शुभ है।

    उपनयन/जनेऊ मुहूर्त -  नवंबर के महीने में जनेऊ संस्कार के लिए  03, 04, 06, 11, 13, 17 और 20 नवंबर का दिन उत्तम रहेगा।

    विद्यारम्भ हेतु मुहूर्त - नवंबर माह में विद्यारम्भ संस्कार के लिए 17, 20, 21, 24 और 27 नवंबर का दिन शुभ रहने वाला है।

    मुंडन हेतु मुहूर्त - मुंडन के लिए इस माह कोई मुहूर्त नहीं बन रहा।  

    यह भी पढ़ें - Diwali 2024: दीवाली पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, दूर हो जाएगी कंगाली

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी