यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diwali 2024: दीवाली पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, दूर हो जाएगी कंगाली
हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इसके दो दिन बाद दीवाली मनाई जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि कार्त ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में दीवाली पर्व का विशेष महत्व है।
- यह पर्व हर वर्ष कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है।
- इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि पर दीवाली मनाई जाती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि दीवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा (Diwali Puja Time) करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही घर से दरिद्रता दूर हो जाती है। इस शुभ अवसर पर खरीदारी भी की जाती है। अगर आप भी दीवाली के दिन खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दीवाली के दिन राशि अनुसार इन चीजों की खरीदारी (Diwali Shopping Guide) अवश्य करें। इन चीजों की खरीदारी करने से सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है।
(1)(1).jpg)
यह भी पढ़ें: तुलसी और भगवान गणेश ने एक-दूसरे को क्यों दिया था श्राप, मिलती है ये कथा
राशि अनुसार खरीदारी (Diwali 2024 Zodiac Sign)
- मेष राशि के जातक दीवाली पर सोने से निर्मित आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही तांबे के बर्तन खरीदें।
- वृषभ राशि के जातक दीवाली के दिन चांदी के सिक्के की खरीदारी करें। इसके अलावा, लोहे के बर्तन खरीद सकते हैं।
- मिथुन राशि के जातक हीरे का आभूषण खरीद सकते हैं। आप चाहे तो सोने या चांदी की भी खरीदारी कर सकते हैं।
- कर्क राशि के जातक दीवाली पर चांदी के आभूषणों की खरीदारी करें। साथ ही तांबे के बर्तन की भी खरीदारी कर सकते हैं।
- सिंह राशि के जातक दीवाली पर सोने से निर्मित आभूषणों की खरीदारी करें। अगर बर्तन लेने की सोच रहे हैं, तो तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं।
- कन्या राशि के जातक चांदी से निर्मित आभूषण जैसे पायल या बिछिया की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं।
- तुला राशि के जातक दीवाली पर हीरा से निर्मित आभूषण खरीदें। इसके अलावा, चांदी से निर्मित आभूषण भी खरीद सकते हैं।
- वृश्चिक राशि के जातक दीवाली के दिन सोने की खरीदारी करें। इसके साथ ही तांबे के बर्तन भी खरीद सकते हैं।
- धनु राशि के जातक दीवाली पर सोने के आभूषण खरीदें। इसके साथ ही तांबे के बर्तनों की खरीदारी कर सकते हैं।
- मकर राशि के जातक दीवाली के दिन हीरा या चांदी की खरीददारी कर सकते हैं। इसके साथ ही लोहे के बर्तन की भी खरीदारी कर सकते हैं।
- कुंभ राशि के जातक दीवाली पर चांदी से निर्मित आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक होने पर हीरे की भी खरीदारी कर सकते हैं।
- मीन राशि के जातक दीवाली के दिन सोने से निर्मित आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही कांसे के बर्तन की खरीदारी करें।
यह भी पढ़ें: तुलसी पूजा में जरूर करें आरती व मंत्रों का जप, आसपास भी नहीं फटकेगी दरिद्रता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।