Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Mangal Yuti 2023: शुक्र और मंगल की युति से हुआ इस दुर्लभ संयोग का निर्माण, इन राशियों को मिलेगा लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 01:31 PM (IST)

    Shukra Mangal Yuti 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसके कारण ग्रहों की युति का भी संयोग भी बनता ...और पढ़ें

    Shukra-Mangal Yuti 2023: शुक्र और मंगल की युति से इन राशियों को मिलेगा लाभ।
    Shukra-Mangal Yuti 2023: शुक्र और मंगल की युति से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    HighLights

    1. सिंह राशि में शुक्र और मंगल राशि की युति का निर्माण हो रहा है।
    2. शुक्र और मंगल की युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।
    3. आइए जानते हैं, किन राशियों को मिलेगा शुक्र और मंगल गोचर से लाभ?

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shukra-Mangal Yuti 2023: पंचांग के अनुसार प्रेम, सौन्दर्य इत्यादि के कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि में विराजमान हैं। वहीं ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य इत्यादि के कारक ग्रह मंगल भी इसी राशि में विराजमान हैं। ऐसे में सिंह राशि में शुक्र और मंगल की युति का निर्माण हो रहा है, जिससे कई प्रकार के योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि मंगल और शुक्र की युति से बन रहे योग का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन इस दौरान तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं-

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के मंगल-शुक्र की युति शुभ साबित हो सकती है। इन ग्रहों की युति से इस राशि में केंद्र त्रिकोण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस दौरान जातक को अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, वहीं जातक इस अवधि में नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। इस दौरान आकस्मिक धनलाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। साथ ही साझेदारी से किए जा रहे व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के लिए भी मंगल और शुक्र की युति का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान बन रहे केंद्र त्रिकोण राजयोग से जातकों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में भी सहकर्मियों और उच्च-अधिकारीयों का सहयोग प्राप्त होगा। इससे अटके हुए कार्य भी पूरे होंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है।

    कर्क राशि

    सिंह राशि में शुक्र और मंगल के गोचर से कर्क राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस दौरान आय के क्षेत्र में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। वहीं जातकों को आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के भी संकेत मिल रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ कार्यक्षेत्र में उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार शुरू करने के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।