यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shukrawar ke Upay: 2024 के पहले शुक्रवार पर करें ये उपाय, सालभर नहीं होगी धन की कमी
Friday Remedies in hindi हिंदू शास्त्रों के मुताबिक शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। नए साल यानी 2024 की शुरुआत हो चुकी ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू धर्म में धन की देवी मानी गई हैं मां लक्ष्मी।
- शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को माना जाता है समर्पित।
- शास्त्रों में बताए गए हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Friday Remedies: सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहकर संबोधित किया जाता है, क्योंकि मान्यताओं के अनुसार, उनकी कृपा से साधक को धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल के पहले शुक्रवार के दिन आप किन कार्यों द्वारा लक्ष्मी मां की कृपा के पात्र बन सकते हैं। इन उपायों को करने से आपको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
बनी रहेगी लक्ष्मी मां की कृपा
साल के पहले शुक्रवार के दिन अपने घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की गुलाबी फूल पर विराजमान चित्र स्थापित करें और रोजाना लक्ष्मी मां का ध्यान करते हुए इस चित्र की आराधना करें। ऐसा करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है और उसे धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
करें इन चीजों का दान
शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की विधिवत रूप से पूजा करने के बाद जरूरतमंदों को आटा दान करें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन सफेद चीजें जैसे दूध, दही, कपूर या सफेद कपड़ों आदि का दान करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
यह भी पढ़ें - New Year 2024 Upay: इन तारीखों पर जन्मे लोग जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य
पूजा के दौरान अर्पित करें ये चीजें
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें गुलाबी फूल या कमल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही आप माता लक्ष्मी को गुलाबी फूलों से बनी माला भी अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करें। ऐसे करने से साधक को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
खबरें और भी
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'