यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें ये आसान उपाय, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य
Shukrawar Ke Upay ज्योतिष आर्थिक विषमता को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह देते हैं। यह दिन मां लक्ष्मी को ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन शास्त्रों में निहित है कि धन की देवी मां लक्ष्मी बेहद चंचल हैं।
- ज्योतिष आर्थिक विषमता को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह देते हैं।
- शुक्रवार के दिन अखंडित चावल से खीर बनाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrawar Upay: सनातन शास्त्रों में निहित है कि धन की देवी मां लक्ष्मी बेहद चंचल हैं। एक स्थान पर अधिक समय तक नहीं ठहरती हैं। अतः व्यक्ति को जीवन में सुख के बाद दुख से गुजरना पड़ता है। वहीं, दुख के बाद सुख की प्राप्ति होती है। ज्योतिष आर्थिक विषमता को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह देते हैं। यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन लक्ष्मी वैभव व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही आय में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के दिन विशेष उपाय करने का विधान है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ये सरल उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-
.jpg)
यह भी पढ़ें: गुरुवार को धनु राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 2 राशियों की बदलेगी किस्मत
शुक्रवार के उपाय
- अगर आप आर्थिक विषमता को दूर करना चाहते हैं, तो शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार से लक्ष्मी वैभव व्रत जरूर करें। इस व्रत को करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा अवश्य बरसती है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर होती है।
- शुक्रवार के दिन अखंडित चावल से खीर बनाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। मां लक्ष्मी को खीर अति प्रिय है। अतः पूजा के समय मां लक्ष्मी को खीर अर्पित करें। साथ ही संध्याकाल में खीर अवश्य ही प्राप्त (भोजन में ग्रहण) करें।
- धन की देवी मां लक्ष्मी को तांदूळ (चावल) प्रिय है। अतः शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को चावल अवश्य ही अर्पित करें। दैत्यों के गुरु शुक्र देव सुखों के कारक हैं। उनकी कृपा से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। अतः शुक्रवार के दिन सफेद चावल का दान करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
- शास्त्रों में निहित है कि मां लक्ष्मी का अभिषेक गज करते हैं। एक गज को परिश्रम, तो दूसरे को मनोयोग कहते हैं। अतः मां लक्ष्मी को परिश्रम पसंद है। मेहनत करने वाले साधकों पर मां लक्ष्मी की कृपा अवश्य ही बरसती है। अतः शुक्रवार के दिन दूसरों के काम में मदद करें।
यह भी पढ़ें: अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'