Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, कभी खाली नहीं होगी आपकी तिजोरी

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 12:36 PM (IST)

    शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-व्रत करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है। धार्मिक मत के अनुसार शुक् ...और पढ़ें

    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, कभी खाली नहीं होगी आपकी तिजोरी
    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, कभी खाली नहीं होगी आपकी तिजोरी

    HighLights

    1. सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है।
    2. शुक्रवार के दिन उपाय करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    3. शुक्रवार के दिन गाय को रोटी अवश्य खिलाएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-व्रत करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है। धार्मिक मत के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति अपने जीवन को सुखमय बना सकता है और धन का लाभ मिलता है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन इनमें से कोई एक उपाय अवश्य करें। चलिए जानते हैं-

    शुक्रवार के उपाय

    माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली पर जगह पर होता है, तो शुक्रवार को घर के मुख्य दरवाजे को साफ सुथरा रखें और घर के बाहर स्वास्तिक बनाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का सदैव वास होता है।

    यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी पर इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे

    अगर आप जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन गाय को रोटी अवश्य खिलाएं। मान्यता है कि गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है।

    मां लक्ष्मी के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन व्रत करने से साधक के शारीरिक कष्ट खत्म होते हैं और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

    मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण का पाठ करें और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से इंसान के सभी तरह से दुख दूर होते हैं।

    बिजनेस में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार की रात्रि को गुलाबी कपड़े पर श्री यंत्र और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर और इसकी विधिपूर्वक पूजा करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से बिजनेस में आ रही परेशानियां दूर होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Paush Month 2023: पौष माह में जरूर करें इस चालीसा का पाठ, नए साल में नहीं होगी सुख-समृद्धि की कमी

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'