Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    God Blessings Sign: ये संकेत बताते हैं कि आपसे खुश हैं भगवान, हर समस्या का निकलने वाला है हल

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 11:16 AM (GMT+05:30)

    व्यक्ति अपने जीवन में कई प्रयास करता है कि उसपर ईश्वर की दया दृष्टि (Sign of God grace) बनी रहे और उसका जीवन सुख-शांति से बीते। ऐसे में अगर आपको जीवन ...और पढ़ें

    God Blessings Sign ईश्वर की कृपा प्राप्ति पर मिलते हैं ये संकेत। (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    God Blessings Sign ईश्वर की कृपा प्राप्ति पर मिलते हैं ये संकेत। (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. भगवान की कृपा मिलने पर मिलते हैं कुछ संकेत।
    2. इन संकेतों के मिलने पर जीवन में मिलती है सुख-समृद्धि।
    3. कुछ सपने भी देते हैं कृपा प्राप्ति का संकेत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब व्यक्ति पर भगवान की कृपा (God blessings Sign) बरसती है, तो उसे जीवन में कुछ संकेत मिलने लगते हैं। यह संकेत आपको देखने में आम लग सकते हैं, लेकिन यह माना जाता है कि इन संकेतों के मिलने पर व्यक्ति का भाग्य खुल जाता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

    जीवन में मिलती है तरक्की

    हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को बहुत ही पवित्र समय के रूप में देखा जाता है। ऐसे में यदि रोजाना आपकी आंख ब्रह्म मुहूर्त में अपने आप ही खुल जाती है, तो यह भगवान की कृपा प्राप्ति का एक संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही जीवन में तरक्की मिलने वाली है।

    मिलती है ईश्वर की कृपा

    यदि किसी व्यक्ति को उस कार्य में सफलता मिल जाती है, जिसके लिए उसने कड़ी मेहनत की है, तो यह भी संकेत होता है भगवान आपसे प्रसन्न हैं। इसी के साथ अगर आप बिना वजह ही खुश रहने लगते हैं, तो यह भी इस बात की ओर इशारा करती है कि आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी हुई है।

    (Picture Credit: Freepik)

    यह भी पढ़ें - Bati ke Niyam: पूजा के बाद जली हुई बाती का क्या करें, इस भूल से लग सकता है दोष

    जब आए ऐसा सपना

    अगर आपको सपने में मंत्र, ऊं या फिर राम-राम जैसे शब्द सुनाई देते हैं, तो यह भी इस बात का संकेत माना जाता है कि जल्द आपके ऊपर भगवान की कृपा बरसने वाली है। इसका अर्थ माना जाता है कि आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। इसी के साथ यदि सपने में आपको भगवान के दर्शन होते हैं, तो यह भी ईश्वर के आशीर्वाद की ओर ही इशारा करता है।

    खबरें और भी

    जब इस तरह बीते जीवन

    अगर कोई व्यक्ति बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ बना हुआ है और उसका जीवन बिना किसी परेशानी के बीत रहा है। तो इसका अर्थ भी समझा जाता है कि भगवान आपसे खुश हैं। वहीं अगर आपकी संतान संस्कारी और आज्ञाकारी है, तो यह भी ईश्वर की कृपा प्राप्ति का ही संकेत है।

    यह भी पढ़ें - Chandra Gochar 2025: 16 जनवरी तक इन राशियों पर बरसेगी चंद्र देव की कृपा, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।