यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandra Gochar 2025: 16 जनवरी तक इन राशियों पर बरसेगी चंद्र देव की कृपा, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 18 जनवरी के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। 18 जनवरी को चंद्र देव सिंह राशि से निकलकर कन ...और पढ़ें

HighLights
- कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं।
- कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं।
- विष्णु जी की पूजा करने से मनचाहा वर मिलता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 14 जनवरी के दिन मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। इसके अलावा, शुभ कामों में भी सफलता मिलेगी। ज्योतिषियों की मानें तो मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव एवं चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य और चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
.jpg)
यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति के दिन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर
चंद्र राशि परिवर्तन
चंद्र देव 14 जनवरी को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद चंद्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं।
इन राशियों को होगा लाभ
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मिथुन और कन्या राशि के जातकों को लाभ होगा। इन दोनों राशियों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आसान शब्दों में कहें तो खुशी आपके घर दस्तक दे सकती है। बड़े भाई-बहन से प्यार और स्नेह मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में भी तेजी देखने को मिल सकती है। कोई पुरानी मनोकामना पूरी होगी। चावल, सफेद तिल, गुड़, चीनी और दूध का दान करें।
सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से मेष और सिंह राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इन दोनों राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। जॉब के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिगड़ी सेहत में सुधार होगा। प्रियजन से कोई उपहार मिल सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। मकर संक्रांति के दिन गुड़, मूंगफली, चिक्की, शहद, काले तिल आदि चीजों का दान अवश्य ही करें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति से 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, पैसों की तंगी होगी दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।