Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Gochar 2025: मकर संक्रांति से 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 12 Jan 2025 06:11 PM (IST)

    सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव (Surya Gochar 2025) की उपासना की जाती है। साथ ही दान-पुण्य किया जाता है। सूर्य देव की ...और पढ़ें

    Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन
    Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन

    HighLights

    1. हर महीने सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने पर संक्रांति मनाई जाती है।
    2. इस दिन भक्ति भाव से आत्मा के कारक सूर्य देव की पूजा की जाती है।
    3. सूर्य देव की पूजा-उपासना करने से साधक को मनोवांछित फल मिलता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की शुभ तिथि पर मनाया जाता है। इस साल आत्मा के कारक सूर्य देव 14 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ अवसर पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का विधान है। इसके साथ ही भगवान भास्कर की पूजा की जाती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो मकर संक्रांति के दिन से 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। इन 3 राशि के जातकों के जीवन में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान मिलेगा। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति के दिन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

    सूर्य राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2025)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 14 जनवरी को सूर्य देव सुबह 09 बजकर 03 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 12 फरवरी तक रहेंगे। 12 फरवरी को रात 09 बजकर 56 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में गोचर करने से पहले सूर्य देव 24 जनवरी को श्रवण और 06 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

    मेष राशि

    सूर्य देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस राशि में सूर्य देव उच्च होते हैं। इसके लिए मेष राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। मकर राशि में गोचर के दौरान सूर्य देव की कृपा से मेष राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आपको आने वाले दिनों में बड़ी सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी के भी योग बन रहे हैं। सरकार से सम्मानित हो सकते हैं। पिता जी की सेवा और सम्मान करेंगे। पिता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। हालांकि, माता जी का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

    खबरें और भी

    धनु राशि

    सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने से धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विवाहित जातकों को ससुराल से लाभ मिल सकता है। सामान्य जनों को नाना या मामा से धन लाभ हो सकता है। कार्य में प्रवीणता या दक्षता हासिल होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी कामों से आमदनी होगी। हालांकि, त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके लिए सेहत का ख्याल रखें। रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

    मीन राशि

    सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान धन लाभ हो सकता है। हालांकि, अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। शत्रुओं पर विजय हासिल मिलेगी। धन लाभ होगा। शेयर और निवेश से दोगुना लाभ मिल सकता है। अधिकारीयों से स्नेह और समर्थन मिलेगा। सभी बिगड़े काम बनेंगे। रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। करियर और कारोबार को नया आयाम मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: लोहड़ी के दिन इन राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत, कारोबार में लग जाएंगे चार चांद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।