यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या आज, भूलकर भी ना करें ये काम
Somvati Amavasya 2023 फाल्गुन मास की पहली सोमवती अमावस्या कल यानि 20 फरवरी 2023 के दिन मनाई जाएगी। इस विशेष दिन पर साधकों को कुछ विशेष बातों का ध्यान ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Somvati Amavasya 2023 Niyam: हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। इस विशेष दिन पर भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्र देव की पूजा का विधान है। शास्त्रों में बताया गया है कि सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान और तर्पण से विशेष लाभ मिलता है। साथ ही कई प्रकार के दोष से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। वैदिक शास्त्रों में सोमवती अमावस्या के संदर्भ में कुछ नियम व कार्य बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। आइए जानते हैं-
सोमवती अमावस्या के दिन करें यह कार्य (Somvati Amavasya 2023 to Do and Not to Do List)
-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या पर गंगा या अन्य पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। ऐसा करने से व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है।
पवित्र स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना न भूलें। साथ ही सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए ही अर्घ्य प्रदान करें। ऐसा करने से साधक को आरोग्यता और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस विशेष दिन पर किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को अन्न, धन, वस्त्र या कंबल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से साधक को पुण्य की प्राप्ति होती है और पितर प्रसन्न होते हैं।
सोमवती अमावस्या पर इन कार्यों से बचें (Somvati Amavasya 2023 Niyam)
-
शास्त्रों में बताया गया है कि सोमवती अमावस्या के दिन व्यक्ति को तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन इत्यादि का सेवन वर्जित है।
सोमवती अमावस्या के दिन इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि इस दिन घर में किसी भी प्रकार का वाद-विवाद उत्पन्न ना हो। साथ ही इस दिन मुख से अपशब्द ना निकालें। सोमवती अमावस्या के दिन व्यक्ति को झूठ बोलने से भी बचना चाहिए। इसके साथ व्यक्ति को ब्रह्मचर्य का पालन भी करना चाहिए।
खबरें और भी
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।