Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जीवन की सभी समस्याओं का चाहते हैं अंत, तो Somvati Amavasya की पूजा थाली में शामिल करें ये भोग

    Updated: Sun, 01 Sep 2024 12:32 PM (IST)

    अगर आप सभी कार्यों में सफलता प्राप्त और जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं तो सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2024) के दिन महादेव की उपासना करें और प्रभ ...और पढ़ें

    Lord Shiv: भगवान शिव के प्रिय भोग
    Lord Shiv: भगवान शिव के प्रिय भोग

    HighLights

    1. अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है।
    2. इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है।
    3. सोमवती अमावस्या के दिन महादेव की पूजा होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सभी तिथि पर किसी न किसी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ठीक इसी तरह अमावस्या तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद अमावस्या 02 सितंबर 2024 दिन (Somvati Amavasya 2024 Date) सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन सोमवार होने की वजह से इसे सोमवती अमावस्या के नाम जाना जाएगा। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    इन चीजों का लगाएं भोग (Lord Shiv Favourite Bhog)

    संतान की होगी प्राप्ति

    यदि जीवन में संतान से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने के बाद उन्हें दही और घी का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यता है कि इन चीजों का भोग अर्पित करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर पूजा से पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें?

    पूर्वजों का आशीर्वाद होगा प्राप्त

    इसके अलावा सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव को खीर का भोग लगाने से चंद्र दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    शीघ्र विवाह के बनेंगे योग

    सोमवती अमावस्या पर महादेव के भोग में पंचामृत, शहद और मालपुआ भी शामिल कर सकते हैं। माना जाता है कि इन चीजों को अर्पित करने से साधक की शादी में आ रही बाधा दूर होती है और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

    सुख और शांति का होगा वास

    इसके अलावा भगवान शिव को सोमवती अमावस्या पर सफेद मिठाई का भोग लगाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही घर में सुख और शांति का वास रहता है।

    भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें यह सरल उपाय, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति


    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    खबरें और भी