Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 27 Aug 2024 05:49 PM (IST)

    गरुड़ पुराण में निहित है कि सोमवती अमावस्या तिथि (Somvati Amavasya 2024) पर पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं व्यक्ति ...और पढ़ें

    Somvati Amavasya 2024: पितरों को कैसे प्रसन्न करें ?
    Somvati Amavasya 2024: पितरों को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है।
    2. अमावस्या तिथि पर गंगा स्नान करने का विधान है।
    3. अमावस्या तिथि पर पितरों का पिंडदान किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somvati Amavasya 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 02 सितंबर को भाद्रपद माह की अमावस्या है। सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य किया जाता है। गरुड़ पुराण में निहित है कि सोमवती अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति को पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अतः सोमवती अमावस्या पर गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान किया जाता है। इस समय भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही पितरों का तर्पण किया जाता है। अगर आप भी पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सोमवती अमावस्या पर स्नान-ध्यान से निवृत होने के बाद पितरों को जल का अर्घ्य दें और भोजन अर्पित करें। वहीं, पूजा, जप-तप के बाद इन चीजों का दान अवश्य करें।

    यह भी पढ़ें: भाद्रपद माह में कब है सोमवती अमावस्या? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं महत्व

    करें इन चीजों का दान

    • मेष राशि के जातक सोमवती अमावस्या पर गेहूं का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक सोमवती अमावस्या पर सफेद वस्त्र का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक सोमवती अमावस्या पर साबुत मूंग का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक सोमवती अमावस्या पर चावल का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक सोमवती अमावस्या पर गेहूं और मूंग दाल का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक सोमवती अमावस्या पर हरी सब्जी का दान करें।
    • तुला राशि के जातक सोमवती अमावस्या पर चूड़ा और चीनी का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक सोमवती अमावस्या पर लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
    • धनु राशि के जातक सोमवती अमावस्या पर जौ, पके केले, घी का दान करें।
    • मकर राशि के जातक सोमवती अमावस्या पर काले तिल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक महापात्र को चमड़े के जूते और चप्पल का दान करें।
    • मीन राशि के जातक सोमवती अमावस्या पर पीले रंग के कपड़े का दान करें।

    यह भी पढ़ें: सोमवती अमावस्या पर दुर्लभ 'शिव' योग का हो रहा है निर्माण, पूरी होगी मनचाही मुराद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।