Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahu Ke Upay: राहु दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 16 Mar 2025 02:50 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि भगवान शिव की पूजा करने से अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी हो जाती है। वहीं विवाहित जातकों के सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। साधक सोमव ...और पढ़ें

    Rahu Ke Upay: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Rahu Ke Upay: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रिय है।
    2. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को प्रिय है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा एवं भक्ति की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष मनचाहा वरदान पाने और कुंडली में चंद्र एवं शुक्र मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं।

    देवों के देव महादेव की पूजा करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी समाप्त हो जाता है। साथ ही शुभ ग्रहों की कृपा बरसती है। भगवान शिव की कृपा से साधक के सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। अगर आप भी मायावी ग्रह राहु और केतु के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय ये उपाय जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: बेहद निराला है बदरीनाथ धाम, जानें इस मंदिर से जुड़ी अहम बातें

    सोमवार के उपाय

    • अगर आप राहु और केतु की कुदृष्टि (बुरी नजर) से बचना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय गंगाजल या कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से राहु और केतु का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
    • सोमवार या शनिवार के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद बहती जलधारा में जटा वाला नारियल प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से भी राहु और केतु की बुरी दृष्टि से मुक्ति मिलती है।
    • सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से देवों के देव महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के बाद तांबे से निर्मित नाग और नागिन बहती जलधारा में प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से भी राहु और केतु से मुक्ति मिलती है।
    • देवों के देव महादेव की कृपा पाने और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय नाग स्तोत्र का पाठ करें।
    • सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी