Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somwar Ke Upay: कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए आज करें ये उपाय, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 08:00 AM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से जातक को मानसिक तनाव की ...और पढ़ें

    Somwar Ke Upay: कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए आज करें ये उपाय, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात
    Somwar Ke Upay: कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए आज करें ये उपाय, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात

    HighLights

    1. सनातन धर्म में सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
    2. सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
    3. कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से मानसिक तनाव की समस्या होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somwar Ke Upay: सनातन धर्म में सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत भी रखा जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से जातक को मानसिक तनाव की समस्या होती है। साथ ही फैसले लेने में परेशानी होती है। इसके अलावा, माता जी की सेहत भी अच्छी नहीं रहती है। अगर आप भी कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने से परेशान हैं, तो आज पूजा के समय ये उपाय अवश्य करें। इन उपायों को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

    सोमवार के उपाय

    • सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के पश्चात विधि-विधान से देवों के देव महादेव की पूजा करें। साथ ही जल में काले तिल, बेल पत्र और सुगंध मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है।
    • अगर आप कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। इसके लिए सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के बाद दूध, दही, चावल और चीनी का दान करें।

    यह भी पढ़ें: घर में स्थापित करना चाहते हैं शालिग्राम, तो पहले जान लें पूजा से जुड़े कुछ जरूरी नियम

    • कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन शिव जी को सफेद फूल अर्पित करें। जल में सफेद फूल मिलाकर संध्याकाल के समय चंद्र देव को अर्घ्य देने से भी कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
    • व्यर्थ में पानी बहाने से कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है। अतः व्यर्थ में पानी न बहाएं। साथ ही माता जी की सेवा करें। सोमवार के दिन माता जी को आर्थिक स्थिति के अनुरूप उपहार दें।

    यह भी पढ़ें: देवी-देवताओं को भोग लगाते समय इन नियमों का रखें ध्यान, इस मंत्र से होगा लाभ

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    खबरें और भी