Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rudraksha Mala: रुद्राक्ष की माला पहनने से मिलते हैं ये आध्यात्मिक लाभ, जानिए इसे धारण करने के नियम

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 11:52 AM (IST)

    रुद्राक्ष को देवों के देव महादेव का अंश माना जाता है। सनातन शास्त्रों में रुद्राक्ष की माला को धारण करने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने स ...और पढ़ें

    Rudraksha mala: कैसे पहनें रुद्राक्ष की माला? (Pic Credit- Freepik)
    Rudraksha mala: कैसे पहनें रुद्राक्ष की माला? (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. रुद्राक्ष को बेहद पवित्र माना गया है।
    2. इसकी उत्पत्ति महादेव के आंसुओं से हुई है।
    3. रुद्राक्ष की माला पहनने से कई लाभ मिलते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में रुद्राक्ष की माला को बेहद पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। इसी वजह रुद्राक्ष को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति रुद्राक्ष की माला को पहनता है और उसके नियम का पालन करता है। उसे जीवन में सभी तरह के दुख और संकटों से छुटकारा मिलता है। साथ ही कुंडली में सभी ग्रहों की स्थिति सही रहती है। अगर आप भी रुद्राक्ष माला पहनने का मन बना रहे हैं, तो इससे पहले जानिए रुद्राक्ष माला के नियम के बारे में।

    मिलते हैं ये आध्यात्मिक लाभ (Rudraksha mala benefits)

    • धार्मिक मान्यता के अनुसार, पंच मुखी रुद्राक्ष की माला को धारण करने से परीक्षा में सफलता मिलती है और पढ़ाई में मन लगता है।
    • अगर आप लंबे समय से सेहत से जुड़ी किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप 11 मुखी रुद्राक्ष की माला धारण करें। ऐसा कहा जाता है कि 11 मुखी रुद्राक्ष की माला को पहनने से सभी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
    • तीन मुखी रुद्राक्ष की माला को पहनने से जॉब में आ रही समस्या दूर होती है और जल्द जॉब लगने के योग बनते हैं।
    • व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
    • मानसिक तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Rudraksha Ke Niyam: जान लें रुद्राक्ष से जुड़ी ये जरूरी बातें, तभी मिलेगा पूर्ण लाभ

    कब पहने रुद्राक्ष की माला

    अगर आप रुद्राक्ष की माला को धारण करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए शुभ तिथि को देखना बेहद आवश्यक होता है। रुद्राक्ष की माला को पहनने के लिए अमावस्या, पूर्णिमा, सावन सोमवार और शिवरात्रि का दिन शुभ माना जाता है।

    कैसे पहने रुद्राक्ष की माला (how to wear Rudraksha)

    रुद्राक्ष माला को धारण करने से पहले इसे गंगाजल से साफ कर लें। इसके बाद इसे धारण करें और भगवान शिव के मंत्र का जप करें। इसके लिए आप किसी ज्योतिष की सलाह भी ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    रुद्राक्ष माला के नियम (Rudraksha wearing rules)

    • रुद्राक्ष की माला पहनने के बाद व्यक्ति को किसी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।  साथ ही किसी के बारे में मन में गलत न सोचे।
    • इसके अलावा मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • किसी और की रुद्राक्ष की माला को नहीं पहनना चाहिए।  
    • सोने से पहले माला को उतार देना चाहिए।
    • रुद्राक्ष की माला को काले धागे में नहीं पहननी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Rudraksha Benefits: 14 में से कौन-सा रुद्राक्ष है सबसे शक्तिशाली, पहनने से पहले जान लें ये बातें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।