Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तनाव दूर करने और मन को शांत रखने में कैसे मददगार है हल्दी? जानिए इसके आसान उपाय

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 05:00 PM (IST)

    हल्दी को सनातन परंपरा और वास्तु शास्त्र में अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है, जो सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करने और नकारात्मकता दूर करने में सहायक है। ...और पढ़ें

    मैनिफेस्टेशन से वास्तु दोष तक हल्दी के फायदे (Picture Credit AI- Generated Image)

    मैनिफेस्टेशन से वास्तु दोष तक हल्दी के फायदे (Picture Credit AI- Generated Image) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हल्दी (Turmeric) सिर्फ रसोई में स्वाद और रंग बढ़ाने वाला मसाला कहना गलत होगा। सनातन परंपरा, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में इसे बेहद खास और उच्च ऊर्जा वाली जड़ी-बूटी माना गया है।

    सदियों से इसका इस्तेमाल आध्यात्मिक अनुष्ठानों, सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है।

    मैनिफेस्टेशन के लिए हल्दी से जुड़ा अनुष्ठान

    अगर आप जीवन में समृद्धि, सकारात्मक बदलाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाना चाहते हैं, तो हल्दी का यह उपाय बेहद प्रभावी साबित हो सकता है।

    इसके लिए सबसे पहले एक कागज पर अपनी इच्छाओं को साफतौर पर लिखे। साथ इस बात का विशेष ध्यान रखें कि, यह उपाय पूर्णिमा के दिन करना है।

    • इसके बाद एक चुटकी हल्दी को पानी या चावल में अच्छी तरह से मिला लें।
    • इस हल्दी को अपनी इच्छा वाले पेपर के पास 7 दिनों के लिए सुरक्षित रख दें।
    • इसके बाद रोजाना अपने लक्ष्य की कल्पना करते हुए पास में एक दीया जलाएं।

    हल्दी का उपाय नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए

    जब आप बिना कारण सिरदर्द, मूड स्विंग या ऊर्जा की कमी महसूस करें, तो हल्दी का क्लींजिंग अनुष्ठान कर सकते हैं।

    • इसके लिए थोड़ी सी हल्दी और सेंधा नमक लें।
    • इसे अपने सिर से पैर तक 7 बार घुमाएं।
    • इसके बाद इसे घर से बाहर फेंक दें।
    • फौरन अपने हाथ धोएं और पीछे मुड़कर न देखें।

    इसके अलावा महत्वपूर्ण कार्यों को करने से पहले भी हल्दी का तिलक लगाएं और नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी जरूर मिलाएं।

    हल्दी के उपाय

    वास्तु दोष और ऊर्जा शुद्धिकरण के लिए हल्दी के उपाय

    नया घर बदलते समय घर में लगातार कलह होने पर ऊर्जा स्थिर महसूस होने पर हल्दी का इस्तेमाल वास्तु दोष से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

    • इसके लिए घर में पोछा लगाते समय पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    • घर के मुख्य द्वार के कोनों पर हल्दी का एक छोटा सा टीका जरूर लगाएं।
    • इसके साथ ही समृद्धि के लिए इस उपाय को खासतौर से गुरुवार के दिन करना चाहिए।

    हीलिंग और मानसिक शांति के लिए हल्दी का उपाय

    अगर आप भी निजी या सार्वजनिक जीवन में तनावपूर्ण दौर, भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं, तो हल्दी से जुड़ा उपाय आपको अंदर से शांत रखने में मदद करता है।

    • इसके लिए गुनगुने पानी या दूध में हल्दी मिलाएं।
    • किसी भी शांत स्थान पर 5 मिनट के लिए बैठें।
    • इसके बाद नजदीक में एक दीया या मोमबत्ती जलाएं और सकारात्मक हीलिंग Affirmations को लगातार दोहराएं।

    Affirmations के लिए आप इस तरह से उच्चारण कर सकते हैं, मैं अपने जीवन में शांति, स्वास्थ्य और संतुलन को आमंत्रित करता हूं।

    खबरें और भी

    गुरुवार के दिन करें हल्दी का विशेष उपाय

    ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह से जुड़ा माना जाता है, जो बुद्धि, विस्तार और प्रचुरता का प्रतीक है।

    इसके लिए अपने पहनावे में थोड़ा सा पीला रंग शामिल करें। हल्दी या पीले रंग के भोजन जरूरतमंदों का दान करना चाहिए। माथे पर हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। इसके साथ ही ईश्वर के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने के साथ प्रार्थना करें।

    हल्दी से जुड़े ये सभी अनुष्ठान आपके अवचेतन मन को रीसेट करने के साथ आस-पास के वातावरण को शुद्ध करने का भी काम करते हैं।

    यह भी पढ़ें- दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाने के बाद घर में क्यों कर दिया जाता है 'कैद'? वजह है बेहद खास

    यह भी पढ़ें- शिवलिंग पर हल्दी क्यों नहीं चढ़ाई जाती? जानें धार्मिक मान्यता और इसके पीछे का कारण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।