Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुहागिन महिलाएं भूल से भी न करें अपनी इन चीजों को साझा, बढ़ सकती हैं दिक्कतें

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 12:43 PM (IST)

    हिंदू धर्म में दान देना एक बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कौन-सी चीजें हैं जिनका एक सुहागिन महिला को कभी भ ...और पढ़ें

    suhagino ko kya Daan nahi karna chaiye
    suhagino ko kya Daan nahi karna chaiye

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है दान करना।
    2. सुहागिन महिलाएं किसी से साझा न करें ये चीजें।
    3. बढ़ सकती हैं वैवाहिक जीवन की समस्याएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कभी-कभी हम दूसरों की मदद के लिए उन्हें अपनी कुछ चीजें दे देते हैं। लेकिन लेकिन अगर सुहागन महिलाएं किसी को दान के रूप में या फिर मदद के तौर पर सुहाग की चीजें देती हैं, तो इससे उनके वैवाहिक जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको इन चीजों को किसी के साथ भी साझा नहीं करना चाहिए, चाहे वह कितना भी करीबी क्यों न हो।

    भूलकर भी न दें ये चीज

    हिंदू धर्म मे सिंदूर, एक विवाहित स्त्री के लिए सौभाग्य और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। साथ ही पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सिंदूर लगाया जाता है। ऐसे में सुहागन स्त्री के कभी भी किसी को दान के रूप में सिंदूर या सिंदूर की डिब्बी नहीं देनी चाहिए। इसका अर्थ यह माना जाता है कि आप सिंदूर के साथ अपने दांपत्य जीवन की शुभता भी किसी और को दान दे रहे हैं।

    (Picture Credit: Freepik)

    बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    मंगलसूत्र भी सुहाग की एक जरूरी निशानी मानी जाती है। ऐसे में कभी भी अपना मंगलसूत्र देना भी बिल्कुल शुभ नहीं माना जाता। इससे आपके वैवाहिक जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही किसी दूसरी महिला की बिंदी नहीं लगानी चाहिए और न ही अपनी लगाई हुई बिंदी किसी और को देनी चाहिए।

    हिंदू धर्म में बिंदी को भी सुहाग का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप इसे किसी और के साथ साझा करते हैं, तो इसका प्रभाव आपके शादीशुदा जीवन पर भी पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: बिजनेस ग्रो नहीं कर रहा है, पैसा भी फंस रहा है, वास्तु के इन उपायों को करने से मिलेगा लाभ

    न करें ये गलती

    बिछिया भी सुहागिन महिलाओं की एक महत्वपूर्ण निशानी है। ऐसे में अपने पैरों की बिछिया भी किसी और को नहीं देनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपका सौभाग्य घट सकता है। इसी के साथ एक शादीशुदा महिला को अपनी चूड़ियां भी किसी और को नहीं देनी चाहिए, चाहे वह कितना भी करीबी क्यों न हो। क्योंकि ऐसा करना भी बिल्कुल शुभ नहीं माना जाता।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    यह भी पढ़ें - Laddu Gopal Puja: क्या लहसुन-प्याज खाने वाले लोग कर सकते हैं लड्डू गोपाल की सेवा, जरूर जानें ये बातें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।