Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Gochar 2025: जून में इस दिन सूर्य मिथुन राशि में करेंगे गोचर, 12 राशियों के पद- प्रतिष्ठा पर पड़ेगा असर

    Updated: Fri, 30 May 2025 11:10 AM (IST)

    ज्योतिष के अनुसार सूर्य जल्द ही मिथुन राशि में गोचर करेंगे जिससे सूर्य बुध और गुरु का त्रिग्रही योग बनेगा। इस गोचर (Sun Transit 2025) का सभी 12 राशियो ...और पढ़ें

    Sun Transit 2025: सूर्य मिथुन राशि में जल्द करने वाले हैं गोचर।
    Sun Transit 2025: सूर्य मिथुन राशि में जल्द करने वाले हैं गोचर।

    HighLights

    1. सूर्य देव ग्रहों के राजा माने गए हैं।
    2. सूर्यदेव की पूजा से कुंडली में ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव समाप्त होता है।
    3. जल्द ही सूर्य मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर बहुत खास माना जाता है। वहीं, जब ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 15 जून 2025 में सूर्य गोचर करने वाले हैं। दरअसल, वे वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही सूर्य (Sun Transit 2025) लगभग एक महीने तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

    इस गोचर से मिथुन राशि में सूर्य, बुध और गुरु का त्रिग्रही योग भी बनेगा, जो कई राशियों के लिए पद-प्रतिष्ठा और करियर में बड़े बदलाव लेकर आएगा, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है?

    सभी 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभााव? (Gemini Sun Transit Effects)

    • मेष राशि - मेष राशि के लोगों के पदोन्नति के योग बन सकते हैं। साथ ही सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
    • वृषभ राशि - वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी।
    • मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों के लग्न भाव में सूर्य के आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऐसे में ये महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे।
    • कर्क राशि - कर्क राशि वाले के खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन पद-प्रतिष्ठा के लिए यह अनुकूल समय है।
    • सिंह राशि - सिंह राशि वालों के आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही सामाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
    • कन्या राशि - कन्या राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है।
    • तुला राशि - तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के योग बन सकते हैं।
    • वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है।
    • धनु राशि - धनु राशि के लोगों को साझेदारी के कामों में सफलता मिल सकती है। साथ ही संबंध मधुर होंगे।
    • मकर राशि - मकर राशि वालों के शत्रु परास्त होंगे और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
    • कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों का शिक्षा, संतान और प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। इन्हें क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी।
    • मीन राशि - मीन राशि के लोगों को संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। इसके साथ ही अपनी माता की सेहत का ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें: Vinayak chaturthi 2025: आज है ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी, इस विधि से करें पूजा, जानें भोग मंत्र और महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी