Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सफलता के शिखर पर पहुंचाएंगे 'ग्रहों के राजा' सूर्य, रविवार के दिन किए गए दान बदल देंगे आपकी किस्मत

    Updated: Sat, 02 May 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

    सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति का आत्मबल बढ़ता है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान और उच्च पद मिलता है। ...और पढ़ें

    रविवार के दान से पाएं सूर्य देव की कृपा (Picture Credit- AI Generated)

    रविवार के दान से पाएं सूर्य देव की कृपा (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. रविवार को गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन दान करें

    2. सूर्य देव को जल दें, मछलियों को आटा खिलाएं

    3. रविवार के दिन मांस और मदिरा से दूरी बनाएं

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा, पिता और सफलता का कारक माना गया है। जिसकी कुंडली में सूर्य देव बलवान होते हैं, उसे समाज में मान-सम्मान, सरकारी नौकरी और अपार धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। यदि आप भी अपने जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं और बाधाओं को दूर करना चाहते हैं, तो सूर्य देव को समर्पित दिन यानी रविवार के दिन इन चीजों का दान जरूर करें।

    जरूर करें इन चीजों का दान

    • रविवार के दिन जरूरतमंद लोगों को गुड़, गेहूं और चावल का दान करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
    • आप इस दिन पर तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र या लाल फूलों का दान भी कर सकते हैं, जिससे नौकरी में उन्नति के योग बनने लगते हैं।
    • मसूर की दाल का दान भी सूर्य को मजबूत करने के लिए उत्तम माना जाता है।
    • किसी गरीब या असहाय व्यक्ति को सम्मान से भोजन जरूर कराएं।
    • रविवार के दिन इन वस्तुओं का दान करने से 'सूर्य दोष' शांत होता है और पद-प्रतिष्ठा बढ़ती है।
    •  रविवार के दिन गौशाला जाकर गाय को गुड़ खिलाना भी काफी शुभ माना गया है। 

    इस कार्यों से मिलेगी सूर्य देव की कृपा

    रोजाना विशेषकर रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना कुंडली के दोषों को दूर करने का सबसे सरल और शक्तिशाली उपाय माना गया है। साथ ही आप इस दिन पर काली चींटियों को आटा डालें या मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। रविवार के दिन इस उपाय को करने से धन में वृद्धि के योग बनने लगते हैं।

    Ravivar Daan ai

    (Picture Credit- AI Generated)

    रविवार को क्या न करें?

    सूर्य देव की पूर्ण कृपा पाने के लिए रविवार के दिन कुछ नियमों का पालन अनिवार्य है, तभी आपको इस दिन पर किए गए दान व उपायों का पूरा लाभ मिल सकता है।

    • सूर्य पिता का कारक है, इसलिए पिता या पिता समान व्यक्तियों का अपमान न करें।
    • अगर संभव हो, तो रविवार को नमक का सेवन न करें।
    • इस दिन मांस, मदिरा और नशीली चीजों से पूरी तरह दूर रहें।
    • रविवार के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
    • रविवार को तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए और न ही तुलसी को स्पर्श करना चाहिए।
    • रविवार के दिन लोहे या तेल का दान करना शुभ नहीं माना जाता। इससे पद-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।

    यह भी पढ़ें - रावण पर विजय पाने के लिए भगवान राम ने किया था सूर्य देव का ये पाठ, आपकी भी पलट सकती है किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी