Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Dev Puja: रविवार के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें

    By Jagran NewsEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 01:59 PM (IST)

    रविवार को सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को जीवन में बहुत तरक्की मिलती है। अगर कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति के जीवन में सु ...और पढ़ें

    Surya Dev Puja: रविवार के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें
    Surya Dev Puja: रविवार के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें

    HighLights

    1. रविवार को सूर्य देव की पूजा करने का विधान है।
    2. रविवार के दिन सुबह नहाने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए
    3. इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ravivar Ke Upay: सनातन धर्म में रविवार को सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मत है कि सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। रविवार को सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को जीवन में बहुत तरक्की मिलती है। अगर कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है। अगर सूर्य कमजोर हो, तो साधक को बीमारियों का सामना करना पड़ता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है, जिनको करने से साधक को जीवन में कई तरह की परशानियों का सामना करना पड़ता। चलिए जानते हैं रविवार के दिन क्या करें और न करें।

    रविवार के दिन क्या करें

    • रविवार के दिन सुबह नहाने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान ध्यान रखें कि अर्घ्य देते समय वस्त्र जरूर धारण करें।
    • रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।
    • तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल देना शुभ माना जाता जाता है।
    • रविवार को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस काम को करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
    • इसके अलावा रविवार को चावल, दूध और गुड़ का गरीब लोगों को दान करें।
    • रविवार को चावल और गुड़ को मिश्रित करके नदी में डालना बेहद शुभ होता है।

    यह भी पढ़ें: Ganesh Atharvashirsha: गणेश अथर्वशीर्ष के पाठ से सभी बाधाएं होंगी दूर, इस खास दिन करें शुभकर्ता की पूजा

    रविवार के दिन क्या न करें

    • रविवार के दिन नीले और काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए।
    • इसके अलावा इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य और शनि दोनों की स्थिति बिगड़ जाती है।
    • तांबे का संबंध सूर्य से माना जाता है, तो रविवार के दिन तांबा नहीं बेचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन तांबा बेचने से सूर्य कमजोर होता है।
    • इसके अलावा पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर इस दिन किसी जरूरी काम से यात्रा कर रहे हैं, तो पान या घी का सेवन करने के बाद घर से निकले।

    यह भी पढ़ें: Tulsi ke Upay: आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए करें तुलसी का ये उपाय, मिलेंगे कई लाभ

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    खबरें और भी