Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दौरान जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 29 Mar 2024 04:42 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य या चंद्र ग्रहण के दौरान राहु का प्रभाव पृथ्वी पर अधिक रहता है। साथ ही नकारात्मक शक्तियां भी प्रभावी हो जाती हैं। अतः ग्र ...और पढ़ें

    सूर्य ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
    सूर्य ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

    HighLights

    1. ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य या चंद्र ग्रहण के दौरान राहु का प्रभाव पृथ्वी पर बढ़ जात है।
    2. धर्म पंडितों की मानें तो ग्रहण के समय कोई भी नुकीली चीजें अपने पास न रखें।
    3. ग्रहण के समय भूलकर भी प्रतिमा को स्पर्श न करें और न ही पूजा करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Grahan 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, 08 अप्रैल को चैत्र अमावस्या है। यह दिन खगोलीय दृष्टिकोण से बेहद खास है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य या चंद्र ग्रहण के दौरान राहु का प्रभाव पृथ्वी पर अधिक रहता है। साथ ही नकारात्मक शक्तियां भी प्रभावी हो जाती हैं। अतः ग्रहण के दौरान अशुभ जगहों पर न जाने की सलाह दी जाती है। अनदेखी करने से सेहत पर व्यापक और प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा, ग्रहण के दौरान कई अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    इन बातों का रखें ध्यान

    • सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन न पकाएं और न ही प्राप्त करें। इस समय राहु के प्रभाव के चलते भोजन दूषित हो जाता है। अतः सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी भोजन न करें। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
    • सूर्य और चंद्र ग्रहण के समय मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। अतः ग्रहण के समय भूलकर भी प्रतिमा को स्पर्श न करें और न ही पूजा करें। अनदेखी करने से व्यक्ति को जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ता है।
    • सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी रतिक्रिया में व्यस्त न रहें। ऐसा करना शुभ नहीं होता है। इस समय में गर्भ धारण करने से संतान के दिव्यांग पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही जातक पाप के भी भागीदार होते हैं।
    • शास्त्रों में निहित है कि ग्रहण के समय किसी भी व्यक्ति का दिल न दुखाएं। अगर अनजाने में किसी का दिल दुखा देते हैं, तो क्षमा याचना कर लें। साथ ही परिवार में भी शोर-गुल न करें। अनदेखी करने से व्यक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
    • धर्म पंडितों की मानें तो ग्रहण के समय कोई भी नुकीली चीजें अपने पास न रखें। इससे मन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, तुलसी, पीपल व बरगद के पेड़ का स्पर्श न करें।

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।