Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 03:43 PM (IST)

    शनिवार 29 मार्च 2025 को साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2025) लगने जा रहा है। इस दिन शनि अमावस्या का भी संयोग रहने वाला है। हालांकि यह सूर ...और पढ़ें

    Surya Grahan पर गर्भवती महिलाएं को किन बातो का ध्यान रखना चाहिए?
    Surya Grahan पर गर्भवती महिलाएं को किन बातो का ध्यान रखना चाहिए?

    HighLights

    1. शनिवार, 29 मार्च को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण।
    2. शनिवार, 29 मार्च को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण।
    3. अशुभ परिणाम से बचने के लिए किए जाते हैं कई उपाय।
    4. गर्भवती महिलाएं भी जरूर बरतें कुछ सावधानियां।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) के दौरान ऐसे कई नियमों का वर्णन मिलता है, जिनका ध्यान रखने पर सूर्य ग्रहण के दौरान मिलने वाले बुरे परिणामों से बचा जा सकता है। इस साल चैत्र अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार इस दौरान स्नान-ध्यान और दान-पुण्य करने से साधक को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं को किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए। 

    भूलकर भी न करें ये काम

    सूर्य ग्रहण की अवधि के दौरान भोजन करना या फिर दिन में सोना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इन बातों का जरूरी रूप से ध्यान रखना चाहिए। इसी के साथ रसोई से संबंधित कोई काम भी न करें। इसी के साथ गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों का उपयोग भी नहीं करना चाहिए और न ही सुई-धागे से संबंधित कोई कार्य करना चाहिए। यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    रखें इन बातों का ख्याल

    सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करना भी शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में इस दौरान गर्भवती महिलाओं को मंदिर या फिर देवी-देवताओं की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए और घर के सभी खिड़की-दरवाजे बंद रखने चाहिए। वरना यह मां और शिशु, दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।

    यह भी पढ़ें - साल का पहला सूर्य ग्रहण और शनि का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा?

    कर सकती हैं ये काम

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर में एक स्थान पर शांत जगह पर बैठकर अपने इष्टदेव का ध्यान करना चाहिए। इसी के साथ आप भगवान विष्णु और भगवान शिव के मंत्रों का जप कर सकती हैं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर बनी रहती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Surya Grahan 2025: शनि अमावस्या पर रहेगा सूर्य ग्रहण का साया, इन राशियों को रहना होगा सावधान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।