Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swapna Shastra: सपने में शिवलिंग देखने से बदल सकती है आपकी किस्मत, मिलते हैं ये संकेत

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 11:18 AM (IST)

    अगर आपको सपने में शिवलिंग के दर्शन हुए है तो आपको अगली सुबह स्नान करने के बाद शिव मंदिर जाना चाहिए या अगर ऐसा संभव नहीं है तो घर में भगवान शिव की पूजा ...और पढ़ें

    Swapna Shastra: सपने में शिवलिंग देखने से बदल सकती है आपकी किस्मत, मिलते हैं ये संकेत
    Swapna Shastra: सपने में शिवलिंग देखने से बदल सकती है आपकी किस्मत, मिलते हैं ये संकेत

    HighLights

    1. सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का बेहद महत्व है।
    2. सपने में शिवलिंग देखने से कई संकेत मिलते हैं।
    3. सपने में शिवलिंग का दिखना शुभ माना गया है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sapne Me Shivling Dekhna: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हरेक सपने से कोई न कोई संकेत जरूर मिलते हैं, जिनको इंसान नजरअंदाज कर देता है। कुछ सपने जीवन के लिए अच्छे होते हैं, तो कुछ बुरे माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सपने भविष्य की घटनाओं के संकेत देते हैं। अगर कभी आपने सपने में शिवलिंग के दर्शन किए गए है, तो क्या आप जानते हैं कि इससे किस तरह के संकेत मिलते हैं। अगर नहीं पता, तो आइए हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि सपने में शिवलिंग देखने से किस तरह के संकेत मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: Haldi Tilak: माथे और गले पर रोजाना जरूर लगाएं हल्दी का तिलक, कार्यों में मिलेगी सफलता

    मिलते हैं ये संकेत

    • स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में शिवलिंग को बार-बार देखना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि इंसान को देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त होने वाली है। साथ ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।
    • सपने में सफेद शिवलिंग का देखना भी शुभ माना जाता है। इससे इंसान को सभी बीमारियों से छुटकारा मिलने वाला है। साथ ही सभी मुरादें पूरी होने वाली हैं।
    • इसके अलावा सपने में शिवलिंग के दर्शन होने का यह मतलब है कि इंसान को बुरे कर्मों की सजा से मुक्ति मिल चुकी है और आपका बुरा वक्त खत्म हो गया है। साथ ही किस्मत चमकने वाली है।
    • अगर आप सपने में शिवलिंग पर दूध अर्पित कर रहे हैं, तो इससे महादेव के प्रसन्न होने के संकेत मिलते हैं।
    • इसके अलावा सपने में शिवलिंग की पूजा करना शुभ माना गया है। इसका मतलब यह है कि इंसान के जीवन में आने वाली सभी समस्या से मुक्ति मिलने वाली है और मनोकामना पूरी होगी।

    करें यह काम

    अगर आपको सपने में शिवलिंग के दर्शन हुए है, तो आपको अगली सुबह स्नान करने के बाद शिव मंदिर जाना चाहिए या अगर ऐसा संभव नहीं है, तो घर में भगवान शिव की पूजा करें और विशेष चीजों का भोग लगाएं। साथ ही सच्चे मन से पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें।

    यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024: बरगद के पेड़ की पूजा में शामिल करें ये भोग, वैवाहिक जीवन होगा सुखी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी