यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Swapna Shastra: ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपनों का होता है खास मतलब, दूर-दूर तक नहीं होगी धन की कमी
ब्रह्म मुहूर्त को हिंदू धर्म में एक बहुत ही पवित्र समय माना जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस मुहूर्त में उठकर भगवान का ध्यान करने से साधक को ज ...और पढ़ें

HighLights
- स्वप्न शास्त्र में बताया गया है सपनों का महत्व।
- ब्रह्म मुहूर्त में आने वाले सपने होते हैं बहुत ही खास।
- भविष्य के बारे में देते हैं कुछ-न-कुछ संकेत।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने कई लोगों को यह कहते सुना होगा, कि सुबह के समय देखने गए सपने सच होते हैं। ऐसे में अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में कोई सपना देख रहे हैं, तो इसका कुछ खास मतलब हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra in hindi) इसके बारे में क्या कहता है।
घर में होगा समृद्धि के आगमन
अगर किसी व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में भगवान की पूजा-अर्चना करने का सपना आता है, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि ईश्वर आपकी आराधना से काफी खुश हैं। साथ ही यह सपना घर में समृद्धि के आगमन की ओर भी इशारा करता है।
.jpg)
खुल सकता है भाग्य
अगर कोई व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में सपने में भारी बारिश होते हुए देखता है, तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि इस सपने के आने से यह संकेत मिलता है कि जल्द ही आपके जीवन से सभी प्रकार के दुख खत्म होने वाले हैं। इसी के साथ ब्रह्म मुहूर्त में सपने में पानी का घड़ा देखना भी एक अच्छा सपना माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको धन लाभ होने वाला है।
यह भी पढ़ें - Mahakumbh 2025: लेटे हनुमान जी के दर्शन किए बिना अधूरा है महाकुंभ स्नान, क्या है इस मंदिर की मान्यता
प्रसन्न हैं मां लक्ष्मी
.jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि अगर ब्रह्म मुहूर्त में किसी व्यक्ति को सपने में कमल का फूल दिखाई देता है, तो यह एक खास संकेत हो सकता है। जिसका अर्थ है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ मिलेगा। साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी निजात मिलेगी।
खबरें और भी
अच्छा है ये सपना
धार्मिक ग्रंथों में ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही पुण्यकारक माना जाता है। ऐसे में अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में खुद को सपने में नदी में नहाते हुए या डुबकी लगाते हुए देख रहे हैं, तो इसे एक अच्छा सपना माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि इस सपने के आने का अर्थ है कि आपका लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, जानें पूजा का सही समय और उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।