Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swapna Shastra: क्या आपको भी सपने में दिखाई देते हैं सांप, तो हो सकता है ये अर्थ

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 05:10 PM (GMT+05:30)

    सपनों से संबंधित शास्त्र को स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra in hindi) कहा जाता है। इसमें व्यक्ति के सपनों का आकलन कर यह पता लगाया जा सकता है कि यह सप ...और पढ़ें

    Swapna Shastra: सांप से संबंधित शुभ व अशुभ सपने।
    Swapna Shastra: सांप से संबंधित शुभ व अशुभ सपने।

    HighLights

    1. सपनों के शास्त्र को कहा जाता है स्वप्न शास्त्र।
    2. शुभ और अशुभ दोनों तरह के संकेत देते हैं सपने।
    3. सपने में सांप को देखने का होता है खास मतलब।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सांप को सपने में देखकर डर लगना स्वाभाविक है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ दोनों तरह के संकेत देता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस तरह का सपना देखा है। चलिए जानते हैं कि सांप से संबंधित किस तरह के सपने देखना शुभ है और किस तरह के सपने कुछ अशुभ होने की ओर इशारा करते हैं।

    शत्रुओं पर मिलेगी विजय

    सपने में रंग-बिरंगे सांप को देखना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ माना जाता है कि आपके जीवन में कोई अहम बदलाव होने वाला है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। सपने में सांप को मारते हुए देखकर भले ही आप डर सकते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र में इसे एक शुभ सपना माना गया है, जिसका अर्थ माना जाता है कि आपको जल्द ही अपने शत्रुओं पर विजय मिलने वाली है।

    इस तरह के सपने होते हैं शुभ

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में सफेद रंग का सांप देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इसी के साथ सपने में सांप को हाथ में पकड़ना भी शुभ माना जाता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति को सपने में सांप, शिवलिंग पर लिपटा हुआ दिखाई देता है, तो इसका अर्थ माना जाता है कि आपको भोले बाबा की कृपा मिलने वाली है।

    यह भी पढ़ें - Dream Astrology: अच्छे दिन शुरू होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, समझ लें जल्द बनने वाले हैं धनवान

    अशुभ माने गए हैं ये सपने

    स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में काले रंग का सांप देखना अशुभ होता है। इसका अर्थ माना गया है कि आपके मान-सम्मान में कमी हो सकती है। इसी के साथ सपने में सांप को खुद को डसते हुए देखना भी एक अशुभ माना जाता है। स्वपन शास्त्र में सपने में सांप के दांत देखना या फिर बहुत सारे सांप देखने जैसे सपने भी अशुभ माने गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: किचन से लेकर बाथरूम के वास्तु दोष को ऐसे करें दूर, आजमाएं आसान टिप्स

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।