यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tarot Card Reading: इन उपायों को करने से दूर होगी जीवन की हर बाधा, बनेंगे सभी बिगड़े काम
26 दिसंबर 2024 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों क ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं,
तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 26 दिसंबर, 2024 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है ?
.jpg)
एंजल्स की सलाह
- अपनी महत्वाकांक्षा और प्रयासों का सही दिशा में उपयोग करें।
- अपने सभी कार्यों को पूरा करें।
- आज अपने मन के सभी भाव और प्रतिक्रियाओं को संतुलित करें।
- ये समझें कि जीवन की परीक्षाओं के दौरान गलतियां होना एक प्रक्रिया है।
- कुछ स्थितियां हमें हमारी ताकत और कमजोरियों के बारे में बताती हैं।
- अपने आप पर काम करें।
- अपनी कार्य सूची को पूरा करें।
- प्रत्येक स्थिति से सीखने की अपनी कोशिशों की सराहना करें।
- अपने गुरुओं का सम्मान करें और उनके बताए गए राह पर चलें।
- तामसिक चीजों से दूर रहें।
- एंजल्स की सलाह का पालन करें।
यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi Vrat 2024: सफला एकादशी का इस विधि से करें पारण, व्रत का मिलेगा पूरा फल
क्या न करें?
- जीवन को हल्के में न लें।
- ज्यादा आराम करने से बचें।
आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं अपनी महत्वाकांक्षाओं और लक्ष्यों के अनुरूप हूं..''
धार्मिक उपाय
- 'ॐ गुरुवे नमः' का जाप करें।
- 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करें।
- 'नमः' शिवाय' का जाप करें।
- 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।
गुरुवार को जरूर करें ये उपाय
- भगवान विष्णु के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
- गरीबों की मदद करें।
- एक नियमित दिनचर्या का पालन करें।
- केले के पेड़ पर गंगाजल चढ़ाएं और पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें: Masik Durga Ashtami 2025 List: साल 2025 में कब-कब है मासिक दुर्गाष्टमी? नोट करें सही डेट और पूजा विधि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।