Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Grahan 2023: कल इस समय पर लगेगा साल का आखिरी ग्रहण, 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 04:04 PM (GMT+05:30)

    सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। अतः राहु का अत्यधिक प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर रहेगा। वहीं वर्तमान समय में सूर्य देव सिंह राशि के धन भाव को देख ...और पढ़ें

    Surya Grahan 2023: कल इस समय पर लगेगा साल का आखिरी ग्रहण, 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
    Surya Grahan 2023: कल इस समय पर लगेगा साल का आखिरी ग्रहण, 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

    HighLights

    1. 14 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है।
    2. पितृपक्ष की अंतिम तिथि पर पितरों की विशेष पूजा की जाती है।
    3. वर्तमान समय में राहु मेष राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Surya Grahan 2023: ज्योतिष पंचांग के अनुसार, 14 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है। इस दिन ही पितृपक्ष का समापन होगा। पितृपक्ष की अंतिम तिथि पर पितरों की विशेष पूजा की जाती है। इस वर्ष सर्व पितृ अमावस्या तिथि पर ग्रहण लगने वाला है। हालांकि, सूर्य ग्रहण रात्रि काल में है। अतः पितरों की पूजा में कोई व्यवधान नहीं आएगा। साधक पंचांग द्वारा निर्धारित समय पर पितरों को तर्पण कर सकते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य ग्रहण के दिन 4 राशि के जातकों को बेहद सतर्क रहना पड़ेगा। अनदेखी करने से करियर, कारोबार और जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें- 3 नवंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 4 राशियों को प्राप्त होगा सर्वाधिक लाभ

    सूर्य ग्रहण का समय

    ज्योतिषियों की मानें तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन भारतीय समयानुसार रात 08 बजकर 34 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। अतः सूतक मान्य नहीं होगा।

    मेष राशि

    वर्तमान समय में राहु मेष राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं। वहीं, सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान हैं। इस दौरान सूर्य देव मेष राशि के षष्ठ भाव को देख रहे हैं। सूर्य ग्रहण के दिन मेष राशि के जातक अपनी वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश करने से बचें। साथ ही किसी को उधार न दें। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। ग्रहण के दिन जरूरी काम न करें।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। अतः राहु का अत्यधिक प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर रहेगा। वहीं, वर्तमान समय में सूर्य देव सिंह राशि के धन भाव को देख रहे हैं। अतः ग्रहण के दिन निवेश करने से बचें। साथ ही किसी को उधार न दें। नकारात्मक विचार मन में आ सकते हैं। उसे हावी होने न दें। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। इसके लिए सावधान रहें।

    खबरें और भी

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लग्न भाव में सूर्य देव विराजमान हैं। ग्रहण के दिन कन्या राशि के जातकों में बदलाव देखने को मिल सकता है। आप द्विस्वभावी हो सकते हैं। मन में अकारण चिंता हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें। इससे जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

    धनु राशि

    वर्तमान समय में सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान हैं और धनु राशि के करियर भाव को देख रहे हैं। ज्योतिष करियर में मन मुताबिक सफलता पाने के लिए कुंडली में सूर्य को मजबूत करने की सलाह देते हैं। सूर्य ग्रहण के दिन राहु का प्रभाव अधिक रहने के चलते करियर और कारोबार में बाधा आ सकती है। ऑफिस में बॉस से पंगा हो सकता है। कारोबार में पार्टनर से विवाद हो सकता है। अतः सावधान रहें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'