शनि दोष से मुक्ति दिलाएंगे ये 7 चमत्कारी टोटके, रातों-रात बदलेगी आपकी किस्मत
अगर आप शनि दोष से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन यहां दिए गए आसान उपाय (Shani Dosha Upay) जरूर करें, जो इस प्रकार हैं - ...और पढ़ें

Shani Dosha Upay: शनिवार को करें ये उपाय। (Ai Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना गया है। अक्सर लोग भगवान शनि का नाम सुनते ही डर जाते हैं, लेकिन सच तो यह है कि शनि देव केवल उन्हीं को दंड देते हैं, जिनके कर्म खराब होते हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है, तो जीवन में आर्थिक तंगी और कामों में रुकावटें आने लगती हैं। 2026 में ग्रहों की बदलती चाल के बीच अगर आप भी शनि के प्रकोप से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन किए जाने वाले ये 7 चमत्कारी उपाय (Shani Dosha Upay) जरूर करें। आइए जानते हैं -

Ai Generated Image
पीपल के पेड़ के नीचे दीपदान
शनिवार की शाम को सूर्यास्त के बाद किसी पुराने पीपल के पेड़ के पास जाएं। वहां सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं और उसमें थोड़े काले तिल डाल दें। पीपल में शनि देव का वास माना जाता है। दीपक जलाने के बाद सात बार परिक्रमा करें, इससे धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।
छाया दान
शनि दोष को शांत करने के लिए छाया दान को सबसे शक्तिशाली माना गया है। एक लोहे या मिट्टी के बर्तन में सरसों का तेल भरें और उसमें अपना चेहरा देखें। फिर इस तेल को किसी शनि दान लेने वाले को दान कर दें या शनि मंदिर में रख आएं। ऐसा करने से शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलता है।
हनुमान चालीसा का पाठ
शास्त्रों के अनुसार, शनि देव ने हनुमान जी को वचन दिया था कि वे उनके भक्तों को कभी परेशान नहीं करेंगे। ऐसे में अगर आप शनि दोष से बचना चाहते हैं, तो हर शनिवार हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। बजरंगबली की शरण में जाने से कुंडली में मौजूद शनि के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं।
खबरें और भी
काले कुत्ते को रोटी खिलाएं
शनिवार को किसी काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। ऐसा करने से जल्द ही आपके अटके हुए सारे काम बनने लगेंगे।
लोहे और काले तिल का दान
शनिवार के दिन लोहा, काले तिल, उड़द की दाल और काले कपड़े का दान किसी जरूरतमंद को करने से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है। ध्यान रखें कि शनिवार के दिन खुद लोहा या तेल खरीदकर घर न लाएं।
शनि मंत्रों का जप
शनिवार के दिन रुद्राक्ष की माला से "ॐ शं शनैश्चराय नमः" या "ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः" मंत्र का 108 बार जप करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
असहायों की मदद
अगर आप असहायों की मदद करते हैं, तो शनि देव आपसे सदैव प्रसन्न रहेंगे। ऐसे में किसी गरीब को जूते-चप्पल या कोई भी जरूरत का सामान दान करें।
यह भी पढ़ें- Shani Chalisa Lyrics: शनिदेव की कृपा पाने के लिए उत्तम है शनिवार, जरूर करें शनि चालीसा का पाठ
यह भी पढ़ें- Shaniwar Ke Totke: हर शनिवार को करें तेल से ये उपाय, बड़े से बड़े संकटों को हरेंगे भगवान शनि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।