अंगूठे का आकार देखकर जानें पर्सनैलिटी का राज, पढ़ें सामुद्रिक शास्त्र का दिलचस्प रहस्य
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अंगूठे का आकार और लचीलापन व्यक्ति के स्वभाव के बारे में कई बातें बता सकता है। ...और पढ़ें

अंगूठे की बनावट से जानें कैसा है आपका स्वभाव (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
सीधा अंगूठा जिद्दी और दबंग व्यक्तित्व का सूचक है।
मुड़ा हुआ अंगूठा भावुक और दूसरों की भावनाओं को समझने वाला।
पतला-लंबा अंगूठा निडर और मेहनती स्वभाव को दर्शाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आपके शरीर के कई हिस्से पर्सनैलिटी के बारे में कुछ बातें बताते हैं। लोगों को देखकर उनके बारे में कई बातें पता चलती हैं। ऐसे ही आपके अंगूठे का आकार और लचीलापन आपके व्यक्तित्व की विशेषताओं को उजागर कर सकता है।
क्या आपने कभी सोचा है कि किसी के अंगूठे को देखकर ही आप उनके स्वभाव को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं? दरअसल सामुद्रिक शास्त्र आपको बताता है कि अंगूठे के आकार को देखकर आपके भाग्य या दुर्भाग्य का अनुमान लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी और भी बहुत कुछ बताता है।
अंगूठे की बनावट भी कई तरह की हो सकती है। जैसे कि सीधा अंगूठा वह होता है जो पहले जोड़ से पीछे की ओर नहीं मुड़ता है। यह सबसे आम तरह का अंगूठे की बनावट मानी जाती है। ऐसे ही आपको बताते हैं कि अन्य कई तरह की बनावट वाले लोगों की पर्सनैलिटी कैसी हो सकती है।
सीधा अंगूठा
अगर आपका अंगूठा सीधा है, तो यह इस बात का संकेत देता है कि आप स्वभाव से बहुत जिद्दी और दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। आप जरूरत से ज्यादा समझदार हैं और हर बात को बहुत सोच-समझकर ही निर्णय लेते हैं। आपके भीतर लीडरशिप क्वालिटी है जो आपको दूसरों से अलग बनाती है।
आप दूसरों अपर दबदबा बना सकते हैं और अपने आस-पास के लोगों को समझने और उनके बारे में सही राय बनाने में भी माहिर हैं। यूं कहा जाए कि आपको सही और गलत की अच्छी पहचान है। भले ही आप बाहर से सख्त और भावहीन क्यों न दिखें, लेकिन असल में आप दयालु और अच्छे दिल वाले इंसान हैं।
मुड़ा हुआ अंगूठा
अगर आपका अंगूठा पीछे की तरफ मुड़ जाता है तो आप ज्यादा इमोशनल और अपनी भावनाएं खुलकर दिखाने वाले लोगों में से हैं। आप किसी भी नए माहौल और हालात में आसानी से ढल जाते हैं। यही नहीं आप दूसरों की भावनाओं को भी अच्छी तरह से समझते हैं। कई बार आप खुद को ऐसी स्थितियों में डाल लेते हैं जिससे आपको नुकसान हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आप खुद से ज्यादा दूसरों की भावनाओं को अहमियत देते हैं।
पतला और लंबा अंगूठा
अगर आपका अंगूठा पतला और लंबा है, तो आप स्वभाव से निडर हो सकते हैं। आप जो भी काम करते हैं, उसमें सफलता जरूर हासिल करते हैं। आप उनमें से हैं जो अपनी मेहनत के बलबूते खूब पैसा कमाते हैं, लेकिन आप फिजूलखर्ची नहीं करते हैं।
आप उनमें से हैं जो हमेशा लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं और उसके लिए आप अपनी पूरी मेहनत भी करते हैं। आप बिना वजह दूसरों के मामले में दखल नहीं देते हैं, लेकिन जब बात दूसरों की मदद की आती है तो आप पीछे नहीं हटते हैं।
छोटा अंगूठा
छोटे अंगूठे वाले लोग स्वभाव से बहुत विनम्र होते हैं। आप बहुत छोटी बात पर भी परेशान हो जाते हैं और हर बात को दिल पर ले लेते हैं। आपकी पूजा-पाठ में भी रूचि होती है और आप बीच-बीच में धार्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेते रहते हैं। आप दूसरों की जिंदगी में ज्यादा दखल नहीं देते हैं और कई बार आप बिना वजह दूसरों को मदद के लिए भी आगे नहीं आते हैं। हालांकि, कोई आपसे मदद मांगता है तो आप उसका साथ जरूर देते हैं।
अगर आपके अंगूठे का आकार भी इनमें से कोई भी है, तो ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां हो सकती हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि यह अनुमान सभी के लिए ठीक हो, लेकिन काफी हद तक ये बातें व्यक्ति के स्वभाव को दिखाती हैं।
यह भी पढ़ें- आपके कान का आकार खोल सकता है पर्सनैलिटी का राज! बड़े, छोटे और लंबे कान वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है?
यह भी पढ़ें- हथेली में शुक्र पर्वत पर है त्रिभुज का निशान? खूब पैसे कमाते हैं ये लोग, जानें इनकी पर्सनैलिटी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
