Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Til ke tel ka Deepak: केवल सरसों ही नहीं, तिल के तेल का दीपक जलाने से भी मिलते हैं कई फायदे

    Updated: Fri, 12 Jan 2024 06:28 PM (GMT+05:30)

    Diya in Worship पूजा-पाठ के दौरान दीपक भी जरूरी रूप से जलाया जाता है। दीपक जलाने के लिए कई तरह के तेलों का इस्तेमाल किया जाता है जैसे सरसों का तेल तिल ...और पढ़ें

    Til ke tel ka Deepak तिल के तेल का दीपक जलाने से भी मिलते हैं कई फायदे।
    Til ke tel ka Deepak तिल के तेल का दीपक जलाने से भी मिलते हैं कई फायदे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Deepak jalane ke Niyam: मंदिर, घर का सबसे मुख्य और पवित्र हिस्सा माना जाता है। लोगों द्वारा घर के मंदिर में रोजाना पूजा-अर्चना की जाती है, ताकि उन पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहे। इसके साथ ही पूजा के दौरान कई तरह के नियमों का भी ध्यान रखा जाता है, ताकि पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके। ऐसा माना गया है कि घर में तिल के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

    प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि आप मंदिर में रोजाना तिल के तेल का दीपक जलते हैं, तो इससे धन की देवी मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। जिससे साधक के घर में सुख-समृद्धि का बास बना रहता है।

    मिलेगा शनि दोष से छुटकारा

    शनि देव को प्रसन्न करने के लिए भी तिल का तेल के दीपक मुख्य रूप से जलाया जाता है। माना जाता है कि शनि देव की समक्ष तिल के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति को कुंडली में शनि दोष से राहत मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें - Mantra for kalyug: कलयुग में इन मंत्रों के जाप से मिलेगा लाभ, दुष्प्रभावों से बचे रहेंगे आप

    मजबूत होते हैं यह ग्रह

    तिल के तेल का दीपक रोजाना अपने घर के मंदिर में जलाने से जातक की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है। इसके साथ ही इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें -  Peepal Puja: पीपल के समक्ष दीया जलाते समय इन नियमों का रखें ध्यान, यहां जानें सही तरीका

    दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

    अगर आप घर में रोजाना तिल के तेल का दीपक जलते हैं, तो इससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है। इस कारण व्यक्ति को गृह क्लेश की स्थिति से भी छुटकारा मिल सकता है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'