Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tips for Negative Energy: अपने घर में नकारात्मकता की ऐसे करें पहचान, यहां जानिए बचाव के उपाय

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 12:17 PM (IST)

    यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त हो जाए तो पूरे परिवार को इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। घर में बुरी शक्तियों के होने पर इसके कुछ संके ...और पढ़ें

    Tips to remove negative energy नकारात्मक ऊर्जा से ऐसे पाएं छुटकारा।
    Tips to remove negative energy नकारात्मक ऊर्जा से ऐसे पाएं छुटकारा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tips to Remove negative energy: कई बार जीवन में अचानक से नकारात्मकता छाने लगती है। साथ ही व्यक्ति के सभी काम बिगड़ने लगते हैं और हम इसका कारण नहीं समझ पाते। ऐसे में इसका कारण नकारात्मक ऊर्जा या फिर काले जादू हो सकता है। ऐसे में आप इन लक्षणों से अपने घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा की पहचान कर सकते हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए ये उपाय कर सकते हैं।

    मिल सकते हैं ये संकेत

    • परिवार के किसी सदस्य का लंबे समय तक बीमार रहना।
    • बिना वजह घर में लड़ाई झड़ने होना।
    • बनते-बनते कामों का बिगड़ जाना।
    • मन में बार-बार नकारात्मक ख्यालों का आना।
    • घर के सामान का टूटना या फिर इलेक्ट्रॉनिक सामान का बार-बार खराब होना।

    नकारात्मकता दूर करने के उपाय

    नकारात्मक ऊर्जा को अपने घर से दूर करने के लिए अपने प्रवेश द्वार या मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का ध्यान रखें। इसके साथ ही सेंधा नमक को पोछे के पानी में डालकर नियमित रूप से पोछा लगाने से भी नकारात्मक ऊर्जा आपके घर से दूर बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में सीढ़ियों के नीचे न रखें ये चीजें, वरना जीवन में आएंगी कई परेशानियां

    करें ये काम

    यदि आपको ऐसा लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है, तो इसके लिए अपने किचन में सवा किलो खड़ा नमक किसी लाल कपड़े में बांधकर रख दें। इसे एक ऐसे स्थान पर रखें, जहां किसी बाहरी व्यक्ति की नजर इसपर न पड़े। इसके साथ ही घर में तुलसी, मनी प्लांट और बांस आदि का पौधा लगाना चाहिए, क्योंकि ये पौधे पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    मुख्य द्वार पर करें ये काम

    अगर आपका प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा की ओर है, तो अपने घर के प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा वास नहीं होता और सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'