Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शनि की टेढ़ी नजर से हैं परेशान? शनिवार के इन 5 अचूक उपायों से चमकेगी आपकी फूटी किस्मत!

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 12:16 PM (IST)

    हिंदू धर्म में शनि देव को कर्मफल दाता माना जाता है। शनि दोष से मुक्ति पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए शनिवार (Shaniwar Ke Upay) को कई उपाय बताए गए ...और पढ़ें

    Shaniwar Ke Upay: शनिवार के उपाय। (Ai Generated Image)

    Shaniwar Ke Upay: शनिवार के उपाय। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना गया है। अक्सर लोग शनि देव का नाम सुनकर डर जाते हैं, लेकिन असल में शनि देव केवल गलत काम करने वालों को ही दंडित करते हैं और अच्छे काम करने वालों को रंक से राजा बना देते हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष चल रहा है, तो शनिवार के कुछ विशेष उपाय आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं। आइए उन अचूक उपाय को जानते हैं।

    Shaniwar Ke Upay

    Ai Generated Image

    दीपदान

    शनिवार की शाम को सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के पास जाएं। वहां, सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जप करें। पीपल के वृक्ष में सभी देवताओं का वास माना जाता है और शनि देव ने खुद पीपल की पूजा करने वालों से खुश होते हैं। दीपक जलाने के बाद पीपल की सात बार परिक्रमा जरूर करें।

    छाया दान

    शनि दोष दूर करने के लिए छाया दान सबसे शक्तिशाली उपाय माना जाता है। ऐसे में एक लोहे या मिट्टी के पात्र में सरसों का तेल भरें और उसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद उस तेल को किसी जरूरतमंद को दान कर दें या शनि मंदिर में रख आएं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से शरीर की नकारात्मक ऊर्जा और ग्रहों का अशुभ प्रभाव तेल के माध्यम से निकल जाता है।

    हनुमान जी की शरण में जाएं

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रावण की कैद से मुक्त कराने के कारण शनि देव ने हनुमान जी को वचन दिया था कि जो भक्त बजरंगबली की पूजा करेगा, शनि देव उसे कभी कष्ट नहीं देंगे। ऐसे में शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से शनि की व्रक दृष्टि शांत होती है और व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है।

    खबरें और भी

    काले कुत्ते और कौवे की सेवा

    शनि देव पशु-पक्षियों की सेवा से बहुत प्रसन्न होते हैं। ऐसे में शनिवार को काले कुत्ते को सरसों का तेल लगी हुई रोटी खिलाएं। इसके अलावा, पक्षियों को सात प्रकार के अनाज खिलाएं। शनि देव न्यायप्रिय हैं और बेजुबान जानवरों की सेवा करने वालों पर अपनी दया दृष्टि हमेशा बनाए रखते हैं।

    जरूरतमंदों की सहायता

    शनि देव कर्म के देवता हैं। वे उन लोगों से जल्दी प्रसन्न होते हैं, जो असहायों की मदद करते हैं। ऐसे में शनिवार के दिन काले तिल, काली उड़द की दाल, काला छाता, कंबल या चमड़े के जूतों का दान जरूरतमंद को करें।

    क्या न करें?

    • शनिवार को लोहा, नमक, सरसों का तेल और लकड़ी खरीदने से बचना चाहिए।
    • इस दिन तामसिक चीजें यानी शराब और मांस का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
    • इस दिन किसी के साथ भी बुरा बर्ताव नहीं करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Shaniwar Ke Totke: हर शनिवार को करें तेल से ये उपाय, बड़े से बड़े संकटों को हरेंगे भगवान शनि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।