Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tuesday Remedies: मंगलवार को करें मंगलदोष और कर्ज मुक्ति से छुटकारा पाने के उपाय, मिलेगी राहत

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 09:08 AM (IST)

    मंगलवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन वीर बजरंगी की पूजा करने से सभी मनोकामना ...और पढ़ें

    Tuesday Remedies: मंगल दोष के प्रभाव को कम करने के उपाय।
    Tuesday Remedies: मंगल दोष के प्रभाव को कम करने के उपाय।

    HighLights

    1. मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है।
    2. मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. हनुमान जी की पूजा से प्रभु श्री राम प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। इस दिन मंगल ग्रह की पूजा करने का भी विधान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। इसके अलावा, कर्ज से मुक्ति पाने के लिए भी मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं। अगर आप मंगलदोष और कर्ज मुक्ति से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए आसान उपाय (Mangalwar Ke Upay) को आजमा सकते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    मंगल दोष के प्रभाव को कम करने के उपाय (Remedies For Mangal Dosh)

    • मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें।
    • हनुमान चालीसा का पाठ करें और उन्हें लाल फूल अर्पित करें।
    • हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
    • इस मंत्र ''ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः" का 108 बार जाप करें।
    • लाल वस्त्र, मसूर की दाल, और गुड़ का दान करें।
    • इसके अलावा मंगलवार के दिन व्रत रखें और नमक का सेवन करने से बचें।

    यह भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2025: वरूथिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, जरूर करें ये दान

    कर्ज मुक्ति के उपाय (Remedies For Karz Mukti)

    • मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर उन्हें सिंदूर चढ़ाएं।
    • ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
    • 11 पीपल के पत्तों पर चंदन से श्रीराम लिखें और उन्हें हनुमान जी को अर्पित करें।
    • नारियल को अपने सिर के ऊपर से सात बार घुमाएं और हनुमान मंदिर में रख आएं।
    • 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    जरूर करें ये काम (Mangalwar Tips)

    • मंगलवार के दिन गाय को रोटी खिलाएं।
    • घर की दक्षिण दिशा में साफ-सफाई रखें।
    • मंगलवार के दिन कर्ज लेने से बचें।
    • मंगलवार को बंदर को गुड़, चना, केला या मूंगफली जरूर खिलाएं।
    • सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।
    • लाल रंग के कपड़े पहनें।

    यह भी पढ़ें: Vaishakh Month 2025: वैशाख में कब है वरूथिनी एकादशी और अक्षय तृतीया, जानिए अन्य जरूरी व्रत-त्योहार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी