Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Puja Niyam: रोजाना तुलसी के पास इस तरह से जलाएं दीपक, बनी रहेगी सुख-सृमद्धि

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sun, 15 Mar 2026 05:00 PM (IST)

    तुलसी के पौधे के समक्ष दीपक जलाने से कई लाभ मिलते हैं। इससे साधक को देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है और नकारात्मकता का नाश होता है। ...और पढ़ें

    Tulsi Puja Niyam (AI Generated Image)

    Tulsi Puja Niyam (AI Generated Image)

    HighLights

    1. तुलसी के पास दीपक जलाने से मिलती है लक्ष्मी-विष्णु की कृपा

    2. नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, घर में बनी रहती है सुख-शांति

    3. ब्रह्म मुहूर्त या सूर्यास्त में दीपक जलाना होता है अत्यंत शुभ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। तुलसी को हिंदू धर्म में केवल एक पौधे के तौर पर नहीं देखा जाता, बल्कि इसे पूजनीय माना जाता है। रोजाना सुबह-शाम तुलसी की पूजा की जाती है और इसके पास एक घी का दीपक भी जरूर जलाया जाता है।

    ऐसा माना जाता है कि इससे न केवल नकारात्मकता दूर होती है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और शांति भी बनी रहती है। रोजाना नियमानुसार तुलसी के पास दीपक जलाने से साधक को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा मिलती है। चलिए जानते हैं इसकी सही विधि।

    सबसे सही समय

    सूर्योदय से पहले यानी ब्रह्म मुहूर्त में और सूर्यास्त के समय यानी संध्या काल में तुलसी के पास दीपक जलाना सबसे शुभ माना गया है। इन दोनों समय पर तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

    Tulsi i

    दीपक जलाने की सही विधि

    • सबसे पहले तुलसी के पौधे के आसपास अच्छे से साफई कर लें।
    • दीपक को अच्छी तरह साफ करने के बाद रूई की बाती लगाएं और घी डालें।
    • दीपक को सीधे जमीन पर न रखने की जगह आप इसे चावल, फूल या कोई आसन पर रख सकते हैं।
    • दीपक को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर बाती करके जलाएं। वास्तु में इन दिशाओं को शुभ माना गया है।
    • तुलसी के पास दीपक जलाते समय मन में सकारात्मक विचार रखें और तुलसी माता का ध्यान करें।
    • तुलसी माता का मंत्र "ॐ तुलसी देव्यै नमः का जप करें।
    • दीपक जलाने के बाद, तुलसी के पौधे की 5,7 या 11 बार परिक्रमा करें और प्रणाम करें।
    Tulsi Mata i
    (Picture Credit: Freepik)

    मिलते हैं ये लाभ

    तुलसी के पास दीपक जलाने से आपको वास्तु दोष से राहत मिल सकती है। रोजाना तुलसी के पास दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इतना ही नहीं, तुलसी के पास दीपक जलाने से धन, वैभव और शुभता आकर्षित होती है। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - ग्रहण के दौरान घर में रखी खाने-पीने की चीजों में 'तुलसी' क्यों डाली जाती है?

    यह भी पढ़ें रामा या श्यामा? घर के लिए कौन सी तुलसी है सबसे शुभ? जानें वास्तु नियम और फायदे

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।