Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Mala Ke Niyam: कब और कैसे पहनें तुलसी माला? जानिए नियम और आध्यात्मिक लाभ

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 02:21 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। जीवन ...और पढ़ें

    तुलसी माला पहनने से मिलते हैं कई लाभ
    तुलसी माला पहनने से मिलते हैं कई लाभ

    HighLights

    1. सनातन धर्म में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है।
    2. इसकी पूजा करने से कई लाभ मिलते हैं।
    3. तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। कई लोग इस पौधे को घर में भी लगाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पौधे को घर की शुभ दिशा में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथी ही परिवार के सदस्यों पर श्रीहरि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं, कुछ लोग तुलसी (Tulsi Mala rules) की माला भी पहनते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस माला को पहनने से जीवन में कोई भी समस्या नहीं आती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तुलसी माला (how to wear Tulsi Mala) से जुड़े नियम के बारे में।  

    कब पहनें तुलसी माला?

    तुलसी की माला पहनने के लिए सबसे पहले शुभ दिन देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी की माला पहनने के लिए शुभ दिन में सोमवार, गुरुवार और बुधवार शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रविवार और अमावस्या के दिन तुलसी की माला भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अशुभ दिन पर तुलसी की माला धारण करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    कैसे पहने तुलसी माला?

    तुलसी माला को पहनने से पहले उसे जल या गंगाजल के द्वारा साफ करें। इसके बाद माला को सूखने के बाद धारण करें। इसके लिए आप किसी ज्योतिष की सलाह भी ले सकते हैं।

    (Pic Credit- Freepik)

    यह भी पढ़ें: Tulsi Mala Ke Niyam: किस दिन धारण करनी चाहिए तुलसी माला, पढ़िए इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम

    तुलसी माला के नियम  

    • तुलसी की माला (Tulsi Mala Pahanne ke Niyam) पहनने वाले व्यक्ति को किसी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी के बारे में गलत नहीं सोचना चाहिए।  
    • इसके अलावा व्यक्ति को मांसाहारी भोजन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस नियम का पालन न करने से जीवन में बुरे परिणाम मिलते हैं। बड़े बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए।

    तुलसी माला पहनने से मिलते हैं ये लाभ

    • तुलसी माला पहनने से जीवन में हमेशा धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रही है।
    • आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
    • धन लाभ के योग बनते हैं।
    • मन की शांति मिलती है।
    • जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं।
    • घर में सुख-शांति का आगमन होता है।
    • व्यक्ति को जीवन में खुशियां आती हैं।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Mala Rules: तुलसी माला पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान, तभी मिलेगा पूर्ण फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

      

    खबरें और भी