यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tulsi Mala Rules: तुलसी माला पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान, तभी मिलेगा पूर्ण फल
सनातन धर्म तुलसी का पौधा पूजनीय है। इसमें धन की देवी लक्ष्मी का वास माना गया है। मान्यता है कि तुलसी की विधिपूर्वक तुलसी की पूजा करने से साधक को जीवन ...और पढ़ें

HighLights
- तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है।
- तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है।
- तुलसी माला पहनने से कई लाभ मिलते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी को जगत के पालनहार भगवान विष्णु से जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि तुलसी का पौधा श्रीहरि को प्रिय है। जातक देवी लक्ष्मी और विष्णु जी की कृपा प्राप्त करने के लिए तुलसी की माला (Tulsi Mala Rules) पहनते हैं। ऐसा माना जाता है कि तुलसी माला के नियम (Tulsi Mala Pehne Ke Niyam) का पालन न करने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में नियम का पालन करना बेहद आवश्यक होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- तुलसी की माला पहनने से पहले से इसे गंगाजल से शुद्ध करें।
- इसे पहनने वाले जातक को मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
- जातक को रोजाना सुबह पूजा के दौरान श्रीहरि के मंत्रों का जप करना चाहिए।
- जातक को रुद्राक्ष की माला पहनने से बचना चाहिए।
- ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस माला को पहनने से जीवन के सभी तरह के दुख और संकट से छुटकारा मिलता है।
- इसके अलावा किसी के बारे में गलत न सोचें और किसी को गलत शब्द न बोलें।
यह भी पढ़ें: Tulsi Ke Upay: मनचाहे वर पाने के लिए आजमाएं तुलसी के उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
इन जगहों पर जाना है वर्जित
तुलसी की माला पहनने वाले इंसान को श्मशान घाट जाने से बचना चाहिए। अगर जरुरी काम से श्मशान घाट से जाना है, तो तुलसी की माला को पहले उतारकर गंगाजल में रख दें। वहां से आने के बाद इसे पहने।
इस दिन धारण कर सकते हैं माला
सनातन शास्त्रों के अनुसार, तुलसी माला को पहनने के लिए सोमवार, बुधवार और गुरुवार का दिन शुभ माना जाता है। रविवार और अमावस्या के दिन तुलसी माला नहीं पहननी चाहिए।
तुलसी माला धारण करने से मिलते हैं ये आध्यात्मिक लाभ
- तुलसी माला पहनने वाले जातक को मानसिक शांति प्राप्त होती है। साथ ही तनाव और चिंता से छुटकारा मिलता है।
- ध्यान में वृद्धि होती है।
- इसके अलावा बुध और शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं।
- घर में सुख-शांति का आगमन होता है।
- जातक पर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- धन लाभ के योग बनते हैं।
माला टूटने पर क्या करें?
यदि आपकी माला किसी वजह से टूट गई है, तो ऐसे में माला को इधर-उधर भूलकर भी न फेंके। इसे पवित्र नदी में विसर्जित कर दें। इसके अलावा तुलसी के पौधे में भी टूटी हुई माला को रख सकते हैं। इसके बाद नई माला को शुद्ध कर पहने।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Tulsi Ke Upay: तुलसी के उपाय से सभी कार्यों में मिलेगी सफलता, आर्थिक तंगी होगी दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'
.jpg)