Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Ke Upay: मनचाहे वर पाने के लिए आजमाएं तुलसी के उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 05:21 PM (IST)

    सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का अधिक महत्व है। इसमें तुलसी के कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है। तुलसी (Tulsi Puja) का पौधा बहुत पवित्र माना ...और पढ़ें

    Tulsi Ke Totke: तुलसी के चमत्कारी उपाय
    Tulsi Ke Totke: तुलसी के चमत्कारी उपाय

    HighLights

    1. तुलसी का पौधा पूजनीय है।
    2. एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करना वर्जित है।
    3. भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा प्रिय है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Ke Upay: सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। धार्मिक मत है कि इस पौधे की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से धन लाभ के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप जीवन में धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस परेशानी से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में वर्णित तुलसी के उपाय जरूर करें। मान्यता है कि इन उपाय को करने से साधक को जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं तुलसी के चमत्कारी उपाय के बारे में।

    तुलसी के उपाय (Tulsi Ke Upay)

    • आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए तुलसी के पत्तों को लाल कपड़े में बांध लें। इसके पश्चात इसे तिजोरी या पर्स में रख लें। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Mala Ke Niyam: किस दिन धारण करनी चाहिए तुलसी माला, पढ़िए इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम

    • पूजा के दौरान तुलसी के पौधे में जल और हल्दी अर्पित करें। इस दौरान अपनी मुरादें पूरी होने के लिए तुलसी माता से कामना करें। इस टोटके को करने से साधक की सभी इच्छा जल्द पूरी होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
    • अगर आप मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो सुबह स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और देवी-देवता की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद तुलसी पूजा के दौरान निम्न मंत्र का जप के द्वारा पौधे में केसर मिश्रित दूध चढ़ाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से साधक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

    ॐ नमो भगवते नारायणाय

    तुलसी जी के मंत्र (Tulsi Mantra)

    महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

    तुलसी ध्यान मंत्र

    तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

    धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

    लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

    तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Puja Niyam: इन महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए तुलसी की पूजा, जानें नियम


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी