Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Manjari Ke Upay: तुलसी की मंजरी के इन उपायों से धन की परेशानी होगी दूर, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 19 Nov 2024 08:24 AM (IST)

    धार्मिक मत है कि गुरुवार और शुक्रवार के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को तुलसी दल अर्पित करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। तुलसी ...और पढ़ें

    Tulsi Mata: तुलसी माता को कैसे प्रसन्न करें?
    Tulsi Mata: तुलसी माता को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. भगवान विष्णु को तुलसी दल अति प्रिय है।
    2. तुलसी दल अर्पित करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं।
    3. रोजाना संध्याकाल में तुलसी जी की आरती की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। तुलसी माता की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आय, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके लिए महिलाएं प्रतिदिन स्नान-ध्यान के बाद सर्वप्रथम तुलसी मां को जल का अर्घ्य देती हैं। इस समय भक्ति भाव से तुलसी माता की पूजा करती हैं। वहीं, संध्याकाल में तुलसी माता की आरती करती हैं। धार्मिक मत है कि तुलसी माता की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही वास्तु संबंधी परेशानी भी दूर हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में दरिद्रता दूर करने के लिए तुलसी की मंजरी के भी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो तुलसी की मंजरी (Tulsi Manjari Benefits) के उपाय जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: लाभ और संतोष का ठीक समय पर उपयोग करना ही भक्ति है

    तुलसी की मंजरी के उपाय (Tulsi Manjari Remedies)

    • अगर आप धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना तुलसी माता की पूजा करें। इस समय तुलसी माता को जल का अर्घ्य दें। इसके बाद तुलसी की परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से तुलसी माता की कृपा साधक पर बरसती है। उनकी कृपा से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    • ज्योतिषियों की मानें तो तुलसी ही नहीं, बल्कि तुलसी की मंजरी भी लाभप्रद है। अगर आप आर्थिक विषमता से परेशान हैं, तो तुलसी की मंजरी को लाल रंग के वस्त्र में बांधकर सर्वप्रथम लक्ष्मी नारायण जी को अर्पित करें। इस समय निम्न मंत्र का पाठ करें। इसके बाद वस्त्र को बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय में वृद्धि होने लगती है।

            तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

            धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

            लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

            तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

    • अगर आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय सत्यनारायण भगवान को तुलसी की मंजरी अर्पित करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से हर मनोकामना पूरी होती है।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना स्नान-ध्यान के बाद तुलसी की मंजरी और दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन की समस्या जल्द दूर हो जाती है।

    यह भी पढ़ें: कालाष्टमी पर दुर्लभ 'इंद्र' योग का हो रहा है निर्माण, प्राप्त होगा दोगुना फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी