Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Ke Upay: करियर में सफलता पाने के लिए करें तुलसी के ये चत्मकारी उपाय, मिलेंगे कई लाभ

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 12:05 PM (IST)

    तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसका प्रयोग पूजा-पाठ और आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार रोजाना विधिपूर्वक तुलसी माता की पूज ...और पढ़ें

    Tulsi Ke Upay: करियर में सफलता पाने के लिए करें तुलसी के ये उपाय, मिलेंगे कई लाभ
    Tulsi Ke Upay: करियर में सफलता पाने के लिए करें तुलसी के ये उपाय, मिलेंगे कई लाभ

    HighLights

    1. सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना गया है।
    2. तुलसी में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।
    3. तुलसी के उपाय बेहद लाभकारी होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Ke Upay: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना गया है। तुलसी एक ऐसा पौधा है, जिसका प्रयोग पूजा-पाठ और आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। सुबह और शाम देवी देवताओं की पूजा के साथ तुलसी पूजा का विधान है। तुलसी में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रोजाना विधिपूर्वक तुलसी माता की पूजा करने से मां लक्ष्मी और जगत के पालनहार भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में तुलसी से संबंधित कई उपाय बताए गए हैं, जो व्यक्ति के बेहद लाभकारी होते हैं। अगर आप करियर में सफलता और धन का लाभ पाना चाहते हैं, तो तुलसी के इन उपायों से करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं तुलसी के उपायों के बारे में।

    तुलसी के उपाय

    अगर आप जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में गुरुवार के दिन जल में कच्चा दूध मिलाकर तुलसी में अर्पित कर दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन का लाभ प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें: Lohri 2024: पंजाब में ऐसे मनाई जाती है लोहड़ी, सुख-समृद्धि के लिए इस दिन जरूर करें ये काम

    सनातन धर्म में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे के पास रोजाना घी का दीपक जलाने से घर की दरिद्रता खत्म होती है।

    अगर आपको जॉब और बिजनेस में सफलता नहीं मिल रही है, तो रोजाना घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ घी का दीपक जलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से नौकरी और व्यापार में अच्छी उन्नति होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

    खबरें और भी

    अगर आप दांपत्य जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो पूजा के समय भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाएं और धन की देवी मां लक्ष्मी को लाल चुनरी अर्पित करें। भोग में तुलसी के पत्ते को अवश्य शामिल करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है।

    यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर इस विधि से करें सूर्य देव की पूजा, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे


    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।