विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्माष्टमी पर घर आया है नन्हा कान्हा? तो बच्चे के लिए चुनें भगवान श्रीकृष्ण के ये शुभ नाम

Updated: Mon, 31 Aug 2026 12:30 PM (IST)

जन्माष्टमी (Janmashtami 2026) पर घर में जन्मे नन्हे कान्हा के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित 8 शुभ नाम सुझाए गए ...और पढ़ें

भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित नाम (Picture Credit- AI Generated)

भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित नाम (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी (Janmashtami 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु के आठवें अवतार, श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना और व्रत करने का विधान है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, लड्डू गोपाल की साधना करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है और सभी तरह के संकट दूर होते हैं।

अगर जन्माष्टमी के अवसर पर आपके घर में किसी बच्चे का जन्म हुआ है, तो यह आपके और आपके परिवार के लिए बहुत ही खुशी की बात है। अगर आप श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दिन जन्म लेने वाले बच्चे के लिए कोई ऐसा नाम खोजना चाहते हैं जो भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna Names) से प्रेरित हो, ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे जन्माष्टमी के अवसर पर जन्मे बच्चों के लिए भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र नाम है, जो अधिक शुभ और सकारात्मक ऊर्जा देने वाले माने जाते हैं।

lord krishna baby names

(Picture Credit- AI Generated)

लड़कों के लिए श्रीकृष्ण के नाम

कन्हैया- भगवान श्रीकृष्ण को प्यार से कन्हैया पुकारा जाता है। इस नाम का अर्थ है कि वह जो अपने रूप और लीला की वजह से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर ले।

गिरिधर- आप अपने बच्चे का नाम गिरिधर भी रख सकते हैं। यह बेहद प्यारा नाम है। इसका अर्थ है कि पर्वत उठाने वाला। जब इंद्र के प्रकोप की वजह से भारी बारिश हुई, तो कृष्ण जी ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी।

माधव- इसके अलावा आप अपने बच्चे को माधव नाम भी दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ अत्यंत मधुर और आनंदमयी माना जाता है।

यह भी पढ़ें- माखन-मिश्री से लेकर पीले फूल तक... यहां देखें जन्माष्टमी पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

केशव- यह भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित नाम है। इस नाम का अर्थ है कि सुंदर और लंबे बालों वाला। श्रीकृष्ण के सुंदर, घने और घुंघराले बालों की वजह से उन्हें केशव नाम से भी पुकारा जाता था।

कुंदन- यह नाम लड़कों के लिए बेहद प्यारा माना जाता है। इस नाम का अर्थ है कि शुद्ध सोना, स्वर्ण या चमकदार।

गोविंद- अगर आपके घर जन्माष्टमी के दिन बच्चे का जन्म हुआ है, तो उसका नाम गोविंद रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ है पालन या रक्षा करने वाला। भगवान कृष्ण गायों की सेवा और प्रेम करते थे, इसी वजह से उन्हें गोविंद नाम से भी पुकारा जाता है।

अच्युत- लड़कों के लिए यह नाम बेहद शुभ माना जाता है। इस नाम का अर्थ है जिसका कभी विनाश न हो।

मधुसूदन- यह नाम भी लड्डू गोपाल से प्रेरित है। इस नाम का अर्थ है मधु नामक राक्षस का संहार करने वाला या बुराई का नाश करने वाला।

यह भी पढ़ें- 4 सितंबर को मनेगी कृष्ण जन्माष्टमी, इस बार बन रहा दुर्लभ जयंती योग; पढ़ें पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को पहनाने जा रहे हैं वस्त्र? पहले जान लें अपने मूलांक के अनुसार सबसे शुभ रंग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।