Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Unknown Facts About God Krishna: जानें, जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी ये 5 रोचक बातें

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 02 Apr 2024 04:52 PM (IST)

    भगवान श्रीकृष्ण बेहद दयालु एवं कृपालु हैं। अपने भक्तों पर सदा कृपा बरसाते हैं। अतः उनके भक्तों पर कभी कोई आंच नहीं आती है। इतना ही नहीं मृत्यु उपरांत ...और पढ़ें

    Unknown Facts About God Krishna: जानें, जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी ये 5 रोचक बातें
    Unknown Facts About God Krishna: जानें, जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी ये 5 रोचक बातें

    HighLights

    1. बुधवार का दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है।
    2. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण संग जगत जननी राधा रानी की पूजा की जाती है।
    3. भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीजी की पूजा करने से साधक को परमानंद की अनुभूति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Unknown Facts About God Krishna: बुधवार का दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण संग राधा रानी की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु व्रत रखा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण बेहद दयालु एवं कृपालु हैं। अपने भक्तों पर सदा कृपा बरसाते हैं। अतः उनके भक्तों पर कभी कोई आंच नहीं आती है। इतना ही नहीं, मृत्यु उपरांत कृष्ण भक्तों को मोक्ष यानी वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीजी की पूजा करने से साधक को परमानंद की अनुभूति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान श्रीकृष्ण कितनी बार भूलोक पर भोजन प्राप्त किए हैं ? आइए, भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी से जुड़ी रोचक बातें जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब है राम नवमी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

    श्रीकृष्ण से जुड़ी ये रोचक बातें

    1. सनातन शास्त्रों में निहित है कि भगवान श्रीकृष्ण ने वैकुंठ में भूलोक या भूलोक से प्राप्त अनाज से तीन बार भोजन ग्रहण किया था। इनमें एक बार सुदामा जी से भोजन प्राप्त हुआ था, दूसरी बार द्रौपदी और तीसरी बार विदुर जी से भोजन प्राप्त किया था।
    2. भगवान श्रीकृष्ण की छवि की कल्पना या वर्णन सर्वप्रथम उत्तरा ने किया था। ऐसा कहा जाता है कि उत्तरा के पुत्र की रक्षा भगवान श्रीकृष्ण ने किया था। इसके उपलक्ष्य पर बिहार एवं उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर जितिया पर्व मनाया जाता है।
    3. त्रेता युग में जगत जननी आदिशक्ति मां सीता को अग्नि परीक्षा हेतु विवश करने वाले धोबी को भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में सबक सिखाया था। कालांतर में भगवान राम ने उसे क्षमा कर दिया था।
    4. विभिन्न प्रकार के माध्यमों से भगवान श्रीकृष्ण को अन्य वर्ण (गोरा) में प्रस्तुत किया गया है, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण असल में श्याम वर्ण के थे। आसान शब्दों में कहें तो भगवान श्रीकृष्ण सावलें थे।
    5. शास्त्रों में वर्णित है कि त्रेता युग में वानरों ने भगवान श्रीराम की सहायता माता जानकी को रावण के चंगुल से बचाने में की थी। अतः द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण चुराए हुए माखनों को स्वयं पाते थे और शेष को वानरों के मध्य वितरित कर देते थे।

    यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।