Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vat Savitri Vrat 2024: अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 02 Jun 2024 10:02 PM (GMT+05:30)

    विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। वहीं अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए व्रत करती हैं। धार्मिक मत है कि वट सावित्री व्रत ...और पढ़ें

    Vat Savitri Vrat 2024: अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय
    Vat Savitri Vrat 2024: अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

    HighLights

    1. हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है।
    2. इस दिन न्याय के देवता शनिदेव का अवतरण हुआ है।
    3. शनिदेव की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vat Savitri Vrat 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, 06 जून को ज्येष्ठ अमावस्या है। इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत का त्योहार मनाया जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर शनिदेव का अवतरण हुआ है। इसी दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। इस दिन नित्यकर्मों से निवृत्त होने के बाद व्रती वट वृक्ष की पूजा करती हैं। ज्योतिष शास्त्र में वट सावित्री व्रत पर विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से व्रती को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए वट वृक्ष की विशेष पूजा करती हैं। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है, तो वट सावित्री व्रत पर पूजा के समय ये उपाय जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024: पहली बार रखने जा रही हैं वट सावित्री व्रत, तो गांठ बांध लें ये बातें


    उपाय

    • अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए वट सावित्री व्रत के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा करें। इस समय वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा जरूर करें। अगर शारीरिक रूप से आप सक्षम नहीं हैं, तो 21 बार ही परिक्रमा करें।
    • वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की विधिपूर्वक पूजा करें। इस समय जल में रोली मिलाकर अर्घ्य दें। इसके बाद सात बार परिक्रमा करते हुए लाल रंग के धागे वृक्ष में बांधें। इस समय भगवान विष्णु से शीघ्र विवाह की कामना करें।
    • अगर आप शीघ्र विवाह करना चाहती हैं, तो वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की पूजा करें। इसके बाद भगवान शिव की पूजा करें। इस समय मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करें। अब अर्पित सिंदूर को ग्रीवा में लगाएं। इस समय भगवान शिव और मां पार्वती से शीघ्र विवाह और मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना करें।
    • वट सावित्री व्रत के दिन विधि पूर्वक भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। इस समय भगवान शिव को 3 जटा वाला नारियल अर्पित करें। नारियल अर्पित करते समय 'ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा' मंत्र का जप करें। इस उपाय को करने से भी शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: इन चीजों के बिना वट सावित्री की पूजा है अधूरी, नोट करें सामग्री लिस्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।