Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 24 Apr 2025 01:01 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya 2025) पर देवों के देव महादेव की पूजा करने से कालसर्प दोष में राहत मिलती है। इसके साथ ही पितर ...और पढ़ें

    Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर क्या करें और क्या न करें?
    Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर क्या करें और क्या न करें?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में वैशाख अमावस्या का खास महत्व है।
    2. वैशाख अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विधान है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 27 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाएंगे। असुविधा होने पर गंगाजल युक्त पानी से घर पर स्नान कर सकते हैं। अमावस्या तिथि पर गंगा स्नान करने से समस्त पाप धुल जाते हैं। साथ ही मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    धार्मिक मत है कि वैशाख अमावस्या के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है। साथ ही कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। वैशाख अमावस्या पर भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो वैशाख अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिवत देवों के देव महादेव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: Vaishakh Amavasya पर तर्पण के समय करें विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, पितृ दोष से मिलेगी राहत

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ रुद्रनाथ नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ नटराज नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक वैशाख अमावस्या को पूजा के समय 'ॐ चंद्रमोली नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ चंद्रधारी नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ भोलेनाथ नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ ज्योतिलिंग नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ उमापति नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ गोरापति नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ ओंकारेश्वर नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ त्रिनेत्रधारी नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक वैशाख अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ लंकेश्वर नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: अमावस्या पर इस नियम से करें पिंडदान, पूर्वजों की आत्मा को मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    खबरें और भी