Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishakh Amavasya 2025: अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए क्या करें?

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 04:50 PM (IST)

    हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि पितृ दोष से मुक्ति के उपायों करने के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी गई है। इस दिन पर आप पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए कुछ ख ...और पढ़ें

    Vaishakh Amavasya 2025 Pitra Dosh Remedies (Picture Credit: Freepik)
    Vaishakh Amavasya 2025 Pitra Dosh Remedies (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में काफी महत्व रखती है अमावस्या तिथि।
    2. इस दिन दान-पुण्य करने का मिलता है शुभ फल।
    3. कुछ उपाय द्वारा मिल सकती है पितृ दोष से मुक्ति।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल वैशाख माह (Vaishakh Amavasya 2025) रविवार 27 अप्रैल को मनाई जाएगी। अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त दान और तर्पण आदि करने का खास महत्व है। साथ ही यह तिथि पितृ दोष से राहत पाने के लिए भी खास मानी गई है। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और जातक पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपको इस दिन पर कौन-से कार्य करने से लाभ मिल सकता है। 

    मिलेगी पितरों की कृपा

    संभव हो तो अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान जरूर करें। इस दिन पर पिंडदान और श्राद्ध कर्म भी जरूर करें। माना गया है कि ऐसा करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। इसी के साथ यह माना गया है कि पीपल के पेड़ में भी पितरों वास होता है। ऐसे में अमावस्या पर पीपल के पेड़ का पूजा करें और सात परिक्रमा करें। इसके बाद सरसों तेल में काले तिल डालकर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

    (Picture Credit: Freepik)

    जरूर करें ये काम

    अमावस्या के दिन आप घर के बाहर दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं, क्योंकि इस दिशा  को पितरों की दिशा माना गया है। इस उपाय करने से जातक को पितरों की कृपा मिलती है। इसी के साथ आप अमावस्या पर पितृ चालीसा का पाठ कर भी कर सकते हैं, जिससे पितृ प्रसन्न होते हैं।

    यह भी पढ़ें - Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या के दिन करें ये उपाय, पितृ दोष से जल्द मिलेगा छुटकारा

    (Picture Credit: Freepik)

    दूर होगी नाराजगी

    अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को भोजन भी जरूर करवाना चाहिए और दान-दक्षिणा देनी चाहिए। इसी के साथ गरीबों व जरूरतमंद लोगों को भी अपनी क्षमता के अनुसार कुछ-न-कुछ दान जरूर करें। आप इस दिन पर अन्न, धन और वस्त्रों का दान (Amavasya 2025 Daan) कर सकते हैं। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वह आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर न करें ये गलतियां, वरना बढ़ जाएगी आपकी मुसीबतें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।