सुख-समृद्धि के लिए प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? पढ़ें पूरी लिस्ट
प्रदोष व्रत के दिन महादेव की विशेष कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर कुछ खास चीजें अर्पित करना बेहद फलदायी माना जाता है। ...और पढ़ें

Pradosh Vrat 2026: वैशाख प्रदोष के दिन शिव पूजा में जरूर शामिल करें ये सामग्री। (Ai Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव सबसे प्रसन्न मुद्रा में होते हैं। वैशाख माह की पावन तिथि पर किए जाने वाले इस व्रत में शिवलिंग की पूजा का विशेष विधान है। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष काल (सूर्यास्त के समय) में महादेव साक्षात शिवलिंग में वास करते हैं, इसलिए इस समय अर्पित की गई छोटी से छोटी वस्तु भी अक्षय पुण्य प्रदान करती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि शिवलिंग पर क्या चढ़ाना शुभ माना जाता है?
शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?
(6)-1777186668877.jpg)
- कच्चा दूध और गंगाजल: शिवलिंग पर तांबे के लोटे को छोड़कर अन्य पात्र से कच्चा दूध चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है और घर के क्लेश दूर होते हैं।
- शहद: अगर आपके कामों में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो शहद चढ़ाएं। इससे वाणी में मधुरता आती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
- देसी घी: शिवलिंग पर शुद्ध देसी घी अर्पित करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और शारीरिक बीमारियां दूर होती हैं।
- गन्ने का रस: आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को प्रदोष के दिन गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। इससे लक्ष्मी की प्राप्ति के योग बनते हैं।
- काले तिल: अगर आप पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है, तो जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही शनि दोष दूर होता है।
- अक्षत: अक्षत चढ़ाने से अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। ध्यान रहे कि चावल टूटे हुए न हों।
- शमी के पत्र और बिल्व पत्र: महादेव को प्रसन्न करने के लिए 11 या 21 बिल्व पत्र पर चंदन से 'राम' लिखकर अर्पित करें। इससे सभी मनोकामना पूरी होती है।
पूजा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- दिशा: शिवलिंग की पूजा करते समय आपका मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
- प्रदोष काल: पूजा का सबसे शुभ समय सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद तक का होता है।
- पवित्रता: सामग्री चढ़ाने से पहले शिवलिंग को शुद्ध जल या गंगाजल से जरूर साफ करें।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी कर रहे हैं प्रदोष व्रत की पूजा में ये गलतियां? नहीं मिलेगा पूरा फल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।