Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

    Updated: Mon, 13 May 2024 01:14 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्रत किया जाता है। साथ ही विधिपूर्वक पूजा की ज ...और पढ़ें

    Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन
    Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

    HighLights

    1. वैशाख पूर्णिमा पर स्नान-दान करना शुभ माना जाता है।
    2. इस वर्ष वैशाख पूर्णिमा का पर्व 23 मई को है।
    3. हर माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vaishakh Purnima 2024 Daan List: हर माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। इस बार वैशाख माह में पूर्णिमा 23 मई को है। धार्मिक मत है कि इस दिन गंगा स्नान, पूजा और जप-तप करने से जीवन की सभी समस्या दूर होती है और घर में सुख- समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वैशाख पूर्णिमा पर विशेष चीजों का दान करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से जातक को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा पर शिव योग समेत बन रहे हैं ये 5 अद्भुत संयोग, प्राप्त होगा कई गुना फल

    इन चीजों का करें दान

    • वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और श्रद्धा अनुसार गरीबों को कपड़े, भोजन और दक्षिणा का दान करें। मान्यता है कि ये सभी चीजों का दान करने से जातक को धन की प्राप्ति होगी और धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
    • इसके अलावा वैशाख पूर्णिमा पर गर्मी का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे में सत्तू, जल आदि चीजों का दान करें। मान्यता है कि इस माह में जल की सेवा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
    • वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर गौ दान करना अधिक फलदायी होता है।
    • पशु-पक्षियों के लिए भोजन और जल की विशेष व्यवस्था करें। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
    • वैशाख पूर्णिमा के दिन पूजा-अर्चना करने के बाद कन्याओं को खीर खिलाएं।

    वैशाख पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 22 मई को शाम 06 बजकर 47 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 23 मई को 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा का पर्व 23 मई को मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Jyeshtha Month 2024 Vrat and Festival List: ज्येष्ठ माह में आएंगे ये सभी व्रत-त्योहार, अभी नोट करें डेट


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी