Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: इन चीजों को आज ही घर से करें बाहर, वरना नहीं होगा मां लक्ष्मी का आगमन

    Updated: Mon, 13 May 2024 11:02 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण अंग है। अगर कोई व्यक्ति वास्तु शास्त्र के नियमों को अपनाता है तो वह अपने जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पा स ...और पढ़ें

    Vastu Tips: इन चीजों को आज ही घर से करें बाहर, वरना नहीं होगा मां लक्ष्मी का आगमन
    Vastu Tips: इन चीजों को आज ही घर से करें बाहर, वरना नहीं होगा मां लक्ष्मी का आगमन

    HighLights

    1. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।
    2. घर में खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए।
    3. घर में बंद घड़ी को रखना अशुभ माना जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। वास्तु शास्त्र में इंसान के जीवन से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान के बारे में बताया गया है। कई लोगों को दिनभर अधिक मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी नहीं होती। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन समस्याओं के पीछे घर का वास्तु दोष हो सकता है। अगर आप भी इन सभी प्रकार की परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो कुछ ऐसी चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए, जिनसे नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि घर में किन चीजों को रखने से वास्तु दोष होता है?

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में रखी ये चीजें दूर करती हैं व्यक्ति का दुर्भाग्य, बस करने होंगे कुछ खास काम

     

    घर में न रखें ये चीजें

    • घर में देवी-देवता की मूर्ति रखनी चाहिए और उनकी रोजाना पूजा करनी चाहिए, लेकिन भूलकर भी खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो खंडित मूर्ति को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  
    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शिव तांडव, ताजमहल, महाभारत के युद्ध और सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े की समस्या हो सकती है।  
    • मान्यता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी साफ-सफाई वाले स्थान पर ही वास करती हैं। इसलिए घर में साफ-सफाई हमेशा रखनी चाहिए और घर में मकड़ी का जाला न लगने दें।    
    • घड़ी को इंसान के आगे बढ़ते जीवन से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद घड़ी को रखने से जीवन में कई तरह की रुकावट उत्पन्न होती है और परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव डालती है।    
    • इसके अलावा घर में पुराने और फटे हुए कपड़े नहीं रखने चाहिए। माना जाता है कि इससे इंसान के करियर में बाधा आती है। इसलिए घर में पुराने और फटे हुए कपड़े भूलकर भी नहीं रखने चाहिए।  

    यह भी पढ़ें: Astro Tips: गिफ्ट में इन चीजों को देने से रिश्तों में आ सकती है खटास, जरूर रखें ध्यान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।