यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा से पहले जान लें इसके नियम, इन बातों को न करें अनदेखा
वैशाख माह की पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2024 ) बहुत शुभ मानी जाती है। यह दिन चंद्र देव भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा मान ...और पढ़ें

HighLights
- वैशाख माह की पूर्णिमा का बड़ा महत्व है।
- इस साल वैशाख पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी।
- यह दिन चंद्र देव, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vaishakh Purnima 2024: वैशाख माह की पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी नामक स्थान पर हुआ था, इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। ऐसा माना जाता है इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन का अभाव नहीं रहता है।
साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा 23 मई, 2024 को मनाई जाएगी, तो आइए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।

वैशाख माह की पूर्णिमा पर इन बातों का रखें ध्यान
- इस पवित्र दिन गंगा स्नान करना बेहद महत्वपूर्ण माना है, कहा जाता है कि गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के पिछले और वर्तमान दोनों जन्मों के पाप धुल जाते हैं।
- इस दिन चंद्र देव, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
- इस तिथि पर चंद्रमा को अर्घ्य देना बहुत अच्छा माना जाता है।
- ऐसा माना जाता है कि इस तिथि पर पूजा, स्नान, दान करने से घर में खुशियों का आगमन होता है।
- इस दिन झूठ, गाली-गलौज, ईर्ष्या और लालच का त्याग करना चाहिए।
- इस दिन भगवद गीता और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ माना जाता है।
- इस दिन शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।
- इस दिन धार्मिक कार्यों को ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।
- इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
- इस दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- इस दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए।
- पूर्णिमा के दिन जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद करने से बचना चाहिए।
- इस दिन जुए में शामिल होना अशुभ माना जाता है।
- इस दिन मां का अपमान करने से जीवन में अशुभता आती है।
यह भी पढ़ें: Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन घर लाएं ये 3 चीजें, दूर होगी आर्थिक तंगी
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।