Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, कट जाएंगे सारे पाप

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 24 Apr 2024 03:06 PM (IST)

    यह पर्व वैशाख महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स ...और पढ़ें

    Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, कट जाएंगे सारे पाप
    Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, कट जाएंगे सारे पाप

    HighLights

    1. यह पर्व वैशाख महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है।
    2. इस दिन साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।
    3. एकादशी व्रत करने से साधक द्वारा जन्म-जन्मांतर में किए गए सारे पाप कट जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Varuthini Ekadashi 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, 04 मई को वरुथिनी एकादशी है। यह पर्व वैशाख महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर साधक भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करते हैं। साथ ही एकादशी का व्रत रखते हैं। धार्मिक मत है कि एकादशी व्रत करने से साधक द्वारा जन्म-जन्मांतर में किए गए सारे पाप कट जाते हैं। साथ ही मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है। अगर आप भी मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो वरुथिनी एकादशी तिथि पर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार मंत्र जप करें।

    यह भी पढ़ें: हनुमान जी की पूजा करने से क्यों कम होता है साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक वरुथिनी एकादशी पर 'ॐ वासुदेवाय स्वाहा' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ देवाय स्वाहा' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक वरुथिनी एकादशी पर 'ॐ राधिकेशाय स्वाहा' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ अजाय स्वाहा' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक वरुथिनी एकादशी के दिन 'ॐ प्रशान्ताय स्वाहा' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु 'ॐ सुखिने स्वाहा' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक वरुथिनी एकादशी पर 'ॐ प्रतापिने स्वाहा' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ यदवे स्वाहा' मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ विष्णवे स्वाहा' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनोवांछित फल पाने हेतु 'ॐ शुभांगाय स्वाहा' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक वरुथिनी एकादशी पर 'ॐ दयालवे स्वाहा' मंत्र का जाप एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु 'ॐ गोपाय स्वाहा' मंत्र का पांच माला जप करें।

    यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।