यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Namak Ke Upay: घर के मेन गेट पर बांधें नमक की पोटली, वैवाहिक जीवन की समस्या होगी खत्म
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से इंसान को जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा ...और पढ़ें

HighLights
- नमक का प्रयोग उपाय के लिए भी किया जाता है।
- घर के मेन गेट पर नमक की पोटली बांधना बेहद फलदायी होता है।
- नमक के उपाय से मानसिक शांति प्राप्त होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Namak Ke Upay: नमक का प्रयोग भोजन में स्वाद लाने के अलावा धन और समृद्धि प्राप्ति के लिए भी किया जाता है। नमक से कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर के मेन गेट पर नमक की पोटली बांधने से इंसान को जीवन में कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। जैसे- नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश न करना, खुशहाली और समृद्धि आना। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि घर के मेन गेट पर नमक की पोटली बांधने के उपाय के बारे में।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: रसोई में नहीं गिरानी चाहिए ये 3 चीजें, वरना शुरू हो सकते हैं बुरे दिन
नमक की पोटली के उपाय
-
अगर आप ग्रह दोष का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में नमक को कपड़े में बांधकर घर के मेन गेट पर बांध दें। माना जाता है कि यह उपाय करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है।
इसके अलावा वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नमक की पोटली को घर के मेन गेट पर बांध दें। माना जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन की समस्या खत्म होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के इस स्थान पर न रखें पानी, वास्तु के अनुसार ये है सही दिशा
खबरें और भी
डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'